Home Uttarakhand Haldwani मंडी समिति में विजिलेंस कार्रवाई के बाद 3 सदस्यीय जांच समिति गठित

मंडी समिति में विजिलेंस कार्रवाई के बाद 3 सदस्यीय जांच समिति गठित

Vigilance action in Mandi Samiti
उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू।

हल्द्वानी। Vigilance action in Mandi Samiti दो दिन पहले काशीपुर मंडी समिति में विजिलेंस की कार्रवाई के बाद उत्तराखंड मंडी परिषद अब भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने जा रहा है। जिसके लिए कमेटी गठित कर ली गई है। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने बताया कि  मंडी में किसी तरह का भ्रष्टाचार और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस ने कार्रवाई की है, उसके उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। किसी तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी परिषद का कोई भी कर्मचारी गड़बड़ी या भ्रष्टाचार करता हुआ पाया जाएगा, तो उस खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। काशीपुर मंडी समिति के प्रभारी सचिव को विजिलेंस ने 1.20 लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। तीन सदस्यीय जांच कमेटी इस मामले की जांच करेगी। 15 दिनों के भीतर समिति को अपनी जांच रिपोर्ट पेश करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति पर चलते हुए भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में जिसकी भी भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उसके खिलाफ भी कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ये भी कहा कि समय-समय पर मंडी परिषद के अधिकारी मंडियों का औचक निरीक्षण करेंगे। जहां लापरवाही या फिर अनियमितता मिलने पर मौके पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लिहाजा, अब अनियमितता और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री गणेश जोशी की नये सिरे से विजिलेंस में होगी शिकायत
उत्तराखंड आयुर्वेद विवि में विजिलेंस की खुली जांच शुरू