Home Front Page बेकाबू ट्रक ने पिता-पुत्र सहित तीन को कुचला, मौत

बेकाबू ट्रक ने पिता-पुत्र सहित तीन को कुचला, मौत

Uncontrolled truck crushed three people

हल्द्वानी। Uncontrolled truck crushed three people मुखानी थाना क्षेत्र में कालाढूंगी रोड पर कमलुवागांजा के पासं ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ति और उसके मासूम बेटे समेत एक अन्य बच्चे को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

 पुलिस के मुताबिक, मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाला है, जो मुखानी थाना क्षेत्र के हरीपुर नायक क्षेत्र में रहता था और खेतों में बटाईदारी का काम करता था। मृतक की पहचान जय सिंह के रूप में हुई है। जबकि, उसका एक बेटा 15 साल का बताया जा रहा है। जिसकी मौत हुई है। जबकि, एक अन्य बच्चे की भी जान गई है, जो पड़ोस का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि जय सिंह अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताब खरीदकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कमलुवागांजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि जय सिंह, उसके बेटे और दूसरे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद ट्रक कब्जे में तो चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

तीन सड़क हादसों में गई 5 लोगों की जान
भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
सड़क हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार सहित 3 की मौत