मेडिकल वेस्ट प्लांट के विरोध में उतरा उक्रांद

UKD in protest against medical waste plant
मेडिकल वेस्ट प्लांट के विरोध में आयोजित सभा में उपस्थित उक्रांद कार्यकर्ता।

UKD in protest against medical waste plant

देहरादून। UKD in protest against medical waste plant कोडारना गांव में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि जब शहर वालों ने अपने इलाके में यह प्लांट नहीं लगने दिया तो बेचारे ग्रामीणों के सर पर लाकर यह बला डाल दी जा रही है।

सेमवाल ने कहा कि उच्चाधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा और यदि यह प्लांट निरस्त नही हुआ तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। उत्तराखंड क्रांति दल ने आज ग्रामीणों के साथ बैठक में पूरे समर्थन का भरोसा दिया। इस प्लांट के कारण ग्रामीणों के पेयजल स्रोत दूषित हो जाएंगे और वायु प्रदूषण के चलते गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी हो जाएगी।

कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान तथा अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ग्रामीणों  के साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल के मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, माजरी मंडल अध्यक्ष जीवानंद भट्ट, युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुश्री सीमा रावत, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी, संगठन महामंत्री लक्ष्मी देवी, महामंत्री शशि बाला तथा सचिव सरिता गुसाईं, उत्तराखंड क्रांति दल युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल, सार्थक सेमवाल, राहुल रावत, उज्जवल कांबोज आदि पदाधिकारी शामिल थे।

जरा इसे भी पढ़े

स्वास्थ्य मंत्री ने वर्ष 2025 से पूर्व सूबे में क्षय रोग के खात्मे का दिया लक्ष्य
तीज के कार्यक्रम में शिव मय हुआ माहौल
वन्दना कटारिया होंगी महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एम्बेसेडर : सीएम