Home Uttar Pradesh धुंध के चलते कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

धुंध के चलते कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

लखनऊ । सूबे में भले ही कोहरे का कहर अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन धुंध ने ज्यादातर ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। धुंध के चलते सबसे अधिक असर जम्मू और दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों पर पड़ा रहा है,जिससे ये ट्रेनें कई घंटे लेट से पहुंच रही है। वहीं ट्रेन लेट होने से यात्री बहुत परेशान है। लखनऊ रेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि धुंध की वजह से ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया है।

मंगलवार को दो दर्जन से अधिक ट्रेनें लेटलतीपफी का शिकार हुई। इसमें हमेशा समय पर आने वाली लखनऊ और एसी सुपरफास्ट जैसी ट्रेनें पौन घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से आने वाली ट्रेन 14013 और 14014 सदभावना एक्सप्रेस 16 व नौ घंटे देरी से लखनऊ पहुंची। उन्होंने बताया कि पिछले पन्द्रह से दिनों से देरी से चल रही पंजाब मेल एक्सप्रेस के बुधवार को भी देरी से आयेगी। यह ट्रेन मंगलवार को भी 16 घंटे देरी से आई थी। इसके अलावा नीलांचल एक्सप्रेस तीन घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस सात घंटे , अर्चना एक्सप्रेस 17 घंटे देरी से लखनऊ पहुंची। इसके साथ ही ट्रेनों के अत्याधिक लेट होने की वजह से यात्रियों को खाने पीने की दिक्कतें हो रही है। इसकी शिकायत भी यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से की है। अधिकारी के मुघ्ताबिक,रेलवे ट्रैक पर पड़ रही धुंध के चलते ज्यादातर ट्रेनें लेट चल रही है। वहीं धुंध की वजह से लखनऊ-कानपुर मेमू, प्रतापगढ़ पैसेंजर, शाहजहांपुर पैसेंजर और सुलतानपुर पैसेंजर समेत सात ट्रेनें निरस्त कर दी गई है। यात्री रामपफेर और दयानंद मिश्रा ने बताया कि धुंध के कारण कई ट्रेनों को निरस्त कर देने से आने जाने को लेकर बहुत परेशानी हो रही है। हम लोगों ने स्टेशन मास्टर से शिकायत की है।