Home state Jammu-Kashmir कश्मीर में रेल सेवाएं बहाल

कश्मीर में रेल सेवाएं बहाल

नई दिल्ली । कश्मीर घाटी में कई महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ने रेल सेवा को पूरी तरह से बहाल कर दिया है। पांच महीने के बाद घाटी में सभी 28 ट्रेनों ने आवाजाही की है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, हमने जैसी योजना बनाई थी, उसके अनुसार 10 दिसम्बर को हमने कश्मीर घाटी में 26 ट्रेन सेवाओं को चलाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा, घाटी में सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में भारतीय रेलवे ने एक और पहल की हैद्य जिसके तहत राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज रविवार को बनिहाल से बच्चों के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन में तकरीबन 612 बच्चे काजीगुंड, अनंतनाग, अवंतीपोरा, श्रीनगर, बडगाम, सोपोर और बारामूला स्टेशन से सवार होंगे। उल्लखनीय है कि घाटी में हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद हालात चिंताजनक बन हुए थे। घाटी के विभिन्न इलाकों में पिछले कई महीनों से रोजाना पत्थरबाजी, हिंसक प्रदर्शनों तथा झड़पों का सिलसिला जारी था। पिफलहाल घाटी में शांति और पहले जैसी स्थिति फिर से बहाल हो गई है।