Home bollywood शाहरुख की फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही 125 करोड़ रुपये...

शाहरुख की फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही 125 करोड़ रुपये कमाये

The ring

मुंबई। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म ’द रिंग’ ’ रिलीज होने से पहले ही डिस्ट्रीब्यूशन में ही 125 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी सबसे सफल जोड़यों में से एक है, दोनों अभिनेताओं की जोड़ी ने कई फिल्मों में एक साथ अभिनय के जौहर दिखाए हैं जो ’’ रब ने बना दी जोड़ी ’’ और ’’ जब तक है जां ’जैसी सफल फिल्म शामिल हैं, जबकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉक बास्टर साबित हुई हैं लेकिन अब उनकी फिल्म ने एक और बड़ी डील कर ली है।

The ring

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ’द रिंग’ ’में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका निभाएंगे जबकि फिल्म की शूटिंग अभी जारी है और अब पूरी होने वाली है लेकिन फिल्म के स्थानीय और वैश्विक पर डिस्ट्रब्यूशन के मालिकाना अधिकार एनएच स्टूडियो ने 125 करोड़ में खरीद लिए हैं और इस तरह फिल्म रिलीज होने से पहले ही बजट से अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

दूसरी ओर एनएच स्टूडियो के मालिक नरेंद्र हीरावत ने भी फिल्म के डिस्ट्रब्यूशन राइटस खरीदने की पुष्टि कर दी है हालांकि उन्होंने खरीद राशि बताने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सलमान खान ने शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म का पोस्टर साझा कर प्रशंसकों से फिल्म का नाम प्रस्तावित करने के लिए कहा था जबकि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज़ होगी।