सीएम अखिलेश ने इन मंत्रियों को किया पैदल

अमर सिंह दलालः अखिलेश

समाजवादी पार्टी में सीएम अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के दरमियान घमासान जारी है। इसका असर रविवार को अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल समेत 5 अन्य मंत्रियों (नारद राय, ओम प्रकाश सिंह, सादाब फातिमा, मदन सिंह चौहान और गायत्री प्रसाद प्रजापति ) को भी बाहर का रास्त दिखाया। वहीं समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद अमर सिंह की करीबी माने जाने वाली जया प्रदा को भी पद से हटा दिया गया। सूत्रों के अनुसार तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अमर सिंह से बहुत नाराज है। बैठक में मौजूद 183 विधायकों ने अखिलेश यादव पर भरोसा जताया। बैठक अखिलेश यादव के समर्थन में एक प्रस्ताव भी पारित हुआ।
सूत्रों की माने तो अखिलेश ने अमर सिंह को दलाल तक कह डाला। बैठक के दौरान सीएम अखिलेश यादव बहुत भावुक हो गए थे।कुछ नेताओं की तो आंखे भी भर आई। अखिलेश यादव भावुक होते हुए अपने पिता मुलायम सिंह यादव के बारे में कहा कि ‘नेताजी मेरे पिता ही नहीं मेरे नेता भी हैं। मैं पूरी जिंदगी उनकी सेवा करता रहूंगा। और  समाजवादी पार्टी को तोड़ने का कोई इरादा नहीं है। मैं कल नेताजी की बैठक में मुख्यमंत्री के नहीं बल्कि विधायक के तौर पर जाऊंगा। एवं पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार भी करूंगा। साथ ही अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि वह 5 नवंबर को होने वाले रजत जयंती कार्यक्रम में भी जाऊंगा।
वहीं अमर सिंह पर अपनी भड़ास निकालते हुये अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे घर में आग अमर सिंह ने लगाई है। मैं उन्हे माफ नहीं करूंगा। अखिलेश ने यह भी कहा कि ‘विवाद करने वालों को पार्टी में नहीं रहने दिया जाएगा। अमर सिंह हमारा घर तोड़ना चाहते हैं। इसलिए अमर सिंह के साथी हमारे साथ नहीं रह सकते। नेताजी का उत्तराधिकारी मैं ही हूं। पार्टी नेता जी की है, इस विषय पर फैसला नेताजी ही करें।