नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाक ने की गोलीबारी

जम्मू । पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चैकियों पर निशाना साधते हुए गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। इस गोलीबारी का सीमा की सुरक्षा में तैनात भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जबाव दिया।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह आठ बजकर 45 मिनट से नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस दौरान सीमापार से हुई गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के मानकोट और बालकोट क्षेत्र को निशाना बनकर गोलीबारी की थी। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से जम्मू.कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की लगभग 100 घटनाएं हो चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के नजदीक जम्मू.कश्मीर के पांच सेक्टरों में आम आबादी को निशाने पर लेते हुए पाकिस्तान की ओर से गोले दागे जाने की सबसे बड़ी घटना एक नवंबर को हुई थी जिसमें दो बच्चों और चार महिलाओं समेत आठ लोग मारे गए थे जबकि 22 अन्य घायल हो गए थे।