गंगोत्री हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 13 लोगों की मौत

Tempo traveler collapses in ditch on Gangotri highway 13 people die
दुर्घटनाग्रस्त टैंपो ट्रेवल।
Tempo traveler collapses in ditch on Gangotri highway 13 people die

उत्तरकाशी/देहरादून। Tempo traveler collapses in ditch on Gangotri highway 13 people die उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाइवे पर संगलाई गांव के निकट भूस्खलन की चपेट में आकर एक टैंपो ट्रेवल गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चालक सहित वाहन में कुल 15 लोग सवार बताए जा रहे थे। ये सभी सोमवार की दोपहर को गंगोत्री से दर्शन कर लौट रहे थे। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

भंकोली गांव से बीती रविवार को 60 ग्रामीणों का दल पांच अलग-अलग वाहनों से नागदेवता की डोली को लेकर गंगोत्री धाम गया था। सोमवार सुबह गंगा स्नान करने के बाद सभी अपने-अपने वाहनों में दल के सदस्य वापस लौटे। गंगोत्री से 60 किलोमीटर उत्तरकाशी की ओर गंगोत्री हाईवे पर संगलाई गांव के निकट पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ।

उसी दौरान हाईवे से गुजर रहा ग्रामीणों का टैंपो ट्रैवलर मलबे की चपेट में आ गया और करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रैवलर के गिरते समय दो लड़कियां वाहन से छिटककर अलग हो र्गइं। हादसे को देख संगलाई गांव के प्रधान पूर्ण सिंह और अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायल लड़कियों को सड़क तक पहुंचाया।

भटवाड़ी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची

इतने में देवडोली यात्रा में गए अन्य ग्रामीणों के वाहन भी वहां पहुंच गए, घटना को देखकर इन ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। हादसे की सूचना पर भटवाड़ी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही जिलाधिकारी डा. आशीष चैहान, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी घटना स्थल पर पहुंचे।

रेस्क्यू के लिए प्रशासन ने आइटीबीपी मातली से भी मदद मांगी। राज्यपाल व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी में हुए हादसे में मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गंगोत्री राजमार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने विधायक गोपाल रावत से फोन पर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने विधायक को संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने और मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता तुरंत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

जरा इसे भी पढ़ें :