Home Front Page केदारनाथ धाम व गंगोत्री धाम में बर्फबारी से तापमान गिरा

केदारनाथ धाम व गंगोत्री धाम में बर्फबारी से तापमान गिरा

Temperatures have dropped in Kedarnath and Gangotri Dham

रूद्रप्रयाग/उत्तरकाशी। Temperatures have dropped in Kedarnath and Gangotri Dham विश्व प्रसिद्ध श्री केदारधाम व गंगोत्री धाम में मौसम के करवट लेते हुए बर्फबारी शुरू हो गई है। धाम और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरने से पूरा क्षेत्र सर्द हो गया है। बर्फबारी के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

केदारधाम व गंगोत्री धाम में बर्फबारी का दौर शुरू होने से यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और निखर उठा है। दोनो मंदिर परिसरों तथा आसपास की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढकने लगी हैं। मौसम के इस बदलाव से स्थानीय लोगों के साथ ही धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बदल रहे मौसम को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से भी निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। केदारनाथ धाम व गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी ने जहां सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है, वहीं हिमालयी क्षेत्र में शीतकाल के आगमन का संकेत भी दे दिया है।

मलबा और बोल्डर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग अवरूद्ध
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से किया संवाद
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना पर रोक