भूत भगाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म

Tantrik raped the girl

हरिद्वार। Tantrik raped the girl भूत भगाने के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोपी तांत्रिक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि तांत्रिक ने इलाज करने के नाम पर हजारों रुपए भी हड़प लिए हैं। जानकारी के अनुसार गंगनहर क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी बेटी की तबीयत काफी खराब रहती थी।

बेटी रात को सोते समय डर जाती थी। साल 2025 जनवरी माह में महिला अपनी बेटी को पिरान कलियर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह में जियारत के लिए ले गई। जहां पर उसे सुशीला नाम की एक महिला मिली। महिला ने बताया था कि लक्सर क्षेत्र के भारूवाला गांव निवासी समर सिंह झाड फूंक का काम करता है। वह उसकी बेटी को ठीक कर देगा। जिसके बाद वह अपनी बेटी को समर सिंह के घर ले गई।

इसके बाद समर सिंह ने महिला की बेटी के शरीर पर एक निशानी बताई। इसी के साथ उसे अकेले में जाकर इस निशानी को देखने के लिए कहा। जब महिला को बेटी के शरीर पर निशानी मिली तो उसे यकीन आ गया, इसके बाद समर सिंह ने पूजा करने के बाद उसने एक हजार रुपये लिए और उन्हें वापस घर भेज दिया।

तबियत में सुधार न होने पर समर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी पर जिन्न का साया है। उसे घर आकर इलाज करना होगा। आरोप हे कि समर सिंह उनके घर आया। घर पर पहुंचने के बाद समर सिंह ने दस हजार रुपए नकद और कुछ सामान मांगा। महिला ने दस हजार और साथ ही आठ हजार रुपए का पूजा का सामान लाकर दे दिया। इसके बाद आरोपी ने एंकात में पूजा की बात कहते हुए उसकी बेटी को रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घर आकर युवती ने अपनी मां को सारे घटनाक्रम से अवगत कराया जिस पर उसकी मां के होश फाख्ता हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट से गुहार लगाई। जिस पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ रेप केस दर्ज
दुष्कर्म के मामले में दरोगा और कांस्टेबल सस्पेंड