Home bollywood स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ेंगी अनुष्का

स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ेंगी अनुष्का

Anushka Sharma

नई दिल्ली। बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शहरी विकास मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान से जोड़ने का फैसलेा किया है। इस अभियान में बाॅलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन पहले से ही शामिल हैं। भारत सरकार के इस अभियान के अंतर्गत अनुष्का शर्मा पूरे देश भर में स्वच्छ भारत अभियान का प्रचार-प्रसार करेंगी। इससे पहले आपने फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन को टीवी, रेडियो विज्ञापन के जरिये कई बार खुले में शौच करने से रोकते हुए देखा व सुना होगा।
अब अनुष्का शर्मा देश की महिलाओं को जागरूक करती हुई नजर आएंगी।

बाॅलीवुड की मशहूर हस्तियां स्वच्छ भारत से जुड़ रही हैं। मंगलवार को यह भी खबर आई कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी अगली फिल्म ‘मेरे प्यारे प्रधानमंत्री’ स्वच्छ भारत अभियान के सपोर्ट में ही बना रहे हैं। गौरतलब है कि मशहुर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन जुलाई 2016 से ही प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर हैं एवं अब उनके साथ अनुष्का शर्मा भी स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा होंगी।