भारत में कृषि एवं नदी घाटी परियोजनाएं

Agriculture in india
भारत में कृषि ( Agriculture in india ) एवं नदी घाटी परियोजनाएं

Agriculture in india भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत की संपूर्ण अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है भारत के लगभग 66 जनसंख्या प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कृषि पर आधारित है। भारत के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 27% कृषि से प्राप्त किया। बोए गए के क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में प्रथम स्थान है। कृषि के द्वारा जहां हमारी भोजन आवश्यकताओं की पूर्ति होती है।

वहीं कृषि से हमें उद्योगों के लिए कच्चा माल रोजगार तथा विदेशी मुद्रा भी प्राप्त होती है। सामान्यता भारत में कृषि चार प्रकार से की जाती है इसमे निर्वाह कृषि, गहन कृषि, वाणिज्यिक कृषि , रोपण कृषि देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग तरीके से की जाती है। भारतीय कृषि को तीन ऋतु में बांटा जाता है रवि, खरीफ तथा जायद।

खाद्यान्न तथा व्यवसायिक फसलें दोनों ही प्रकार की खेती की जाती है

भारत में खाद्यान्न तथा व्यवसायिक फसलें दोनों ही प्रकार की खेती की जाती है। खाद्यान्न फसलों में चावल गेहूं तथा गन्ना शामिल है। उत्पादक देशों में भारत प्रमुख देशों में से एक है। भारत का उत्तरी मैदान तथा नदी,घाटी, डेल्टा इसके लिए अत्यंत सुगम है।



व्यापारिक वस्तुओं में चाय ,जूठी, रबड़ ,तंबाकू ,ज्वार ,मक्का इत्यादि में भारत अधिकांश प्रथम उत्पादक देशों में से एक है। कृषि में सुधार के लिए भारत में अनेक प्रयास किए गए, इसमें हरित क्रांति , जैव प्रौद्योगिकी कृषि का वैश्वीकरण इत्यादि महत्वपूर्ण है। किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कृषि के स्थान अनेक महत्वपूर्ण प्रयास किए गए ,जिसमें दूध उत्पादन के लिए श्वेत क्रांति, तिलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए पीली क्रांति तथा मत्स्य उत्पादन के लिए नीली क्रांति प्रमुख है।

बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं

जल जीवन के लिए आधारभूत आवश्यकता है। जल संरक्षण तथा उपलब्धता के लिए बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना आरंभ की गई। नदी घाटी परियोजनाओं से सिंचाई करने, बाढ़ नियंत्रण ,भूमि कटाव रोकने, रोजगार दिलाने, जल विद्युत उत्पादन करने के साथ भू परिस्थिति संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।




अधिक लाभ होने के कारण इन परियोजनाओं को आधुनिक भारत के मंदिर कहा जाता है। नदी घाटी परियोजना में नदी पर बांध बनाकर जल को रोककर अनेक विकास कार्यों के लिए जल की पूर्ति विभिन्न कार्यक्रमों में की जाती है। भारत की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाएं टिहरी बांध परियोजना, नर्मदा घाटी परियोजना, भाखड़ा नांगल बांध परियोजना ,गांधी सागर परियोजना ,रिहंद ,हीराकुंड बांध परियोजना प्रमुख है।

जरा इसे भी पढ़ें :