Home Uttarakhand Rudrapur श्रीअन्न महोत्सव को लेकर कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ की...

श्रीअन्न महोत्सव को लेकर कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

Agriculture Minister's meeting regarding Shri Anna Mahotsav
पंतनगर में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्री अन्न महोत्सव को लेकर बैठक लेते हुए।

Agriculture Minister’s meeting regarding Shri Anna Mahotsav

रुद्रपुर/पंतनगर। Agriculture Minister’s meeting regarding Shri Anna Mahotsav सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 7 व 8 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बुद्धवार को जीबी पंत यूनिवर्सिटी के नाहेप सभागार में अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

श्री जोशी ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि 7 और 8 अक्तूबर को हल्द्वानी में श्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अन्न महोत्सव में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधियों को दिए।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जीबी पंत कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कृषि तथा सहकारिता विभाग के अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि श्री अन्न महोत्सव  आगामी 07-08 अक्टूबर को हल्द्वानी में श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमे श्रीअन्न महोत्सव में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मिलट्स प्रदेशों के कृषि मंत्री कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

मंत्री ने कहा मिलेट्स के प्रोत्साहन और उसको बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा देहरादून मुख्यमंत्री आवास और गैरसैंण में मिलेट भोज का आयोजन किया गया है।

इसी प्रकार सरकार द्वारा पहला मिलेट्स महोत्सव देहरादून में आयोजित किया गया था। जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई राज्यों के मंत्रि गणों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष यानी इंटरनेशनल इयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया है।

मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मिलेट्स के प्रोत्साहन और विपणन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कृषि मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तराखण्ड के मोटे अनाज (मिलेट) से सम्बन्धित उत्पादों की प्रदर्शनी, उत्तराखण्ड के प्रमुख समूहों की ओर से मिलेट उत्पाद व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन, स्टार्टअप के द्वारा उत्पादों का प्रर्दशन, प्रदेश के प्रमुख होटलों द्वारा फूड फेस्टिवल एंव प्रदेश के प्रमुख लोक- कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकिया रहेंगी।

श्री अन्न महोत्सव में मिलेट से संबंधित स्टॉल लगाये जायेंगे। महोत्सव में बड़ी संख्या में कृषक शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त महोत्सव में तकनीकी सत्र इन्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च द्वारा प्रस्तुतिकरण एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट किसानों भी सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर  विधायक शिव अरोरा, डीएम उदयराज सिंह, सीडीओ विशाल मिश्रा, वीसी एमएस चैहान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, डॉ. प्रेम सिंह राणा, सुरेश भट्ट, बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखिजा, कमल जिंदल के अलावा राजेश कुमार, विवेक सक्सैना, अमित नारंग आदि उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े


हल्द्वानी में 14-15 अक्टूबर को होगा श्रीअन्न महोत्सव
कृषि मंत्री गणेश जोशी से काश्तकारों ने की मुलाकात
मंत्री गणेश जोशी ने बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया