Home Uttarakhand Dehradun सुभारती ने निःशुल्क कार्डियोलॉजी कैंप आयोजित किया

सुभारती ने निःशुल्क कार्डियोलॉजी कैंप आयोजित किया

Subharti Organized a Free Cardiology Camp

देहरादून। Subharti Organized a Free Cardiology Camp डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल की और से शनिवार को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में एक निःशुल्क कार्डियोलॉजी, सुपर स्पेशलिटी मेडिकल हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का बैंक कर्मचारियों व उनके परिवारजनों को उनके कार्यस्थल में ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।

कैंप का शुभारंभ अजय शर्मा अध्यक्ष, दीपक शर्मा रीजनल प्रबंधक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक व डॉ अंजली शर्मा कार्डियोलॉजिस्ट, सुभारती अस्पताल ने किया। शिविर में सुभारती अस्पताल के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमृत राज, जनरल सर्जन डॉ. चंचल शर्मा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंबर कर्णवल, दंत चिकित्सक डॉ. संगमित्रा जसवाल, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ ज़र शमन, डायटीशियन डॉ प्रज्ञा शर्मा सहित प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहें।

सुभारती अस्पताल के हेड मार्केटिंग डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर ने कहा कि बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारियों व उनके परिवारजनों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

शिविर में नर्सिंग स्टाफ विक्रम, वंदना, राहुल रावत, अभिषेक, आशीष, सन्नी धीमान, धर्मपाल वर्मा, अक्षित बहुगुणा, आकाश, ऋतु पाल, सुशील कुमार अग्रवाल, ,शोभित कपूर सचिन, राकेश पवार, आरती रावत, पंकज नरूला, सचिन चंद्र शर्मा व राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

सुभारती में छह दिवसीय गर्ल्स एम्प्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न
सुभारती अस्पताल में अनसुने वीरों को समर्पित पुस्तक “उत्तराखंड के क्रांतिकारी” का भव्य विमोचन
सुभारती शिक्षा समूह ने राष्ट्रीय चरित्र निर्माण संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन