होनहार छात्र-छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित

छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते डीएम।

चमोली । उत्तराखण्ड हाईस्कूल एवं इण्टरीमीडिएट परिषदीय परीक्षा-2017 में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जनपद के होनहार 13 छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी अशीष जोशी ने प्रशस्ति पत्र देकर जिला कार्यालय सभागार में सम्मानित किया।  जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुये कहा शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। शिक्षा के माध्यम से ही जीवन में नए मुकाम मिलते किये जा सकते है। उन्होंने छात्रों से शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव देने को कहा तथा अपने आस-पास के बच्चों को भी मेहनत करने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की तथा इसी मेहनत के साथ आगे बढने को कहा। विदित हो कि हाईस्कूल परिषदीय परीक्षा में जेएसएचएस पब्लिक हाईस्कूल गैरसैंण के सचिन कण्डारी ने मेरिट सूची में 10 स्थान,

सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज गौचर की छात्रा रितिका लिंगवाल ने 12, राइका माणा घिंघराण की छात्र उजमा आफरीन ने 24, जेएसएनएस पाब्लिक हाईस्कूल गैरसैंण के संभ्रात गुसाई ने 33, सरस्वती विद्या मंदिर इ0का0 जोशीमठ के नीरज चन्द्र ने 41, श्री राम च0भ0 सरस्वती वि0मं0 गोपेश्वर के नीरज सिंह ने 54, सुबोध प्रेम वि0मं0 गोपेश्वर के मोहित नेगी ने 61, राउमावि सिलोड़ी के अक्षत सिंह नेगी तथा जेएसएनएन पब्लिक हाईस्कूल गैंरसैंण के दिव्यांश नेगी ने 83 स्थान प्राप्त किया है। वही इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा में आर्दश विद्या मंदिर इका गोपेश्वर के संतोष पुरोहित ने 14, राइका पीपलकोटी के सुभम फरस्वाण ने 17, राबाइका गोपेश्वर की छात्रा गरिमा सती ने 30 तथा राबाइका जोशीमठ की छात्रा सोनाली ने प्रदेश की मेरिट सूची में 45 वाॅ स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी ईला गिरि, जिला शिक्षा अधिकारी (मा0) आशुतोष भण्डारी, जिला शिक्षा अधिकारी (बे0) नरेश कुमार हल्दयानी, समन्वय नेहरू युवा केन्द्र योगेश धसमाना सहित छात्रों के अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।