Home Uttarakhand Dehradun खाई में गिरी बोलेरो, डेढ़ साल की बच्ची की मौत

खाई में गिरी बोलेरो, डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Bolero Fell into ditch

Bolero Fell into ditch

देहरादून। Bolero Fell into ditch राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत में पाटी से दस किलोमीटर दूर दिवालबैंड के पास एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। कार में आशा कार्यकर्ता तीन गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चंपावत जिला अस्पताल से लौट रही थी।

हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई और गर्भवती महिलाओं समेत छह लोग हो गए। घायलों में से गर्भवती महिला समेत दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार चंपावत से घर लौटते समय देर रात बोलेरो कार (यूके 03 टीए 0612) पाटी से दस किमी दूर दिवालबैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। कार में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे।

दुर्घटना में डेढ़ साल की बच्ची सिमरन पुत्री भवान राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिमरन की मां मनीषा, आशा कार्यकर्ता रेखा, यमुना देवी पत्नी देव सिंह, रेनु देवी पत्नी दया राम, विक्रम सिंह और चालक नीरज कुमार पुत्र छवि राम घायल हो गए।

पाटी के थानेदार नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से पाटी अस्पताल लाया गया।

जरा इसे भी पढ़े

फ्रांस के प्रोडक्ट प्रतिबंधित करने की मांग
सहकारी बैंक को डुबाने में लगे नेता और अफसर : उक्रांद
सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आक्रामक हुए मुख्यमंत्री, हरदा को घेरा