दो गुटों की मारपीट में एक छात्र की मौत, तीन गिरफ्तार

Student Dies in Clash Between Two Factions

देहरादून। Student Dies in Clash Between Two Factions कॉलेज में आपसी चल रही पुरानी रंजिश के चलते बीटेक के छात्रों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गयी। इस मामले में थाना प्रेमनगर पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए छात्र प्रेमनगर स्थित निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक छात्र के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।

सोमवार देर रात थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उसके साथियों द्वारा इलाज के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले गए हैं। सूचना के बाद थाना प्रेमनगर पुलिस सीएससी प्रेमनगर पहुंची थी। घायल युवक 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया था।

अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस ने घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से इलाज के लिए दून अस्पताल लेकर गई। साथ ही घायल युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन भी दून अस्पताल पहुंचे। दून अस्पताल में घायल युवक की इलाज के दौरान देर रात में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी था।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि दोनों पक्षों के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं और कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर उनके बीच पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते 23 मार्च की रात को दोनों पक्षों के बीच आपस में विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

सड़क हादसे में एक छात्र की मौत दो घायल
दर्दनाक हादसा: कोल्हू के चपेट में आकर छात्र की हुई दर्दनाक मौत
मसूरी के झड़ीपानी रोड पर कार खाई में गिरने से 5 छात्रों की मौत, एक घायल