त्रिवेंद्रम। केरल के त्रिवेंद्रम में एक हिस्ट्री शूटर की अगुवाई वाले गिरोह ने आरएसएस के एक कार्यकर्ता को शनिवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर दिया। पुलिस ने कहा कि हमले में 34 वर्षीय राजेश का बायां हाथ काट दिया गया, उसके शरीर पर धारदार हथियार से 15 हमले किए गए। जख्मी राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया, यह हमला रात साढ़े आठ बजे के करीब शरिकरीम में हुआ।
पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है मानकतनी नामक एक आरोपी मृतक का पड़ोसी है, उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार राजेश शाखा से वापस आ रहा था इस दौरान शरिकरीम में 6 लोगों ने उसे घेर लिया, टू व्हीलर पर सवार राजेश पर धारदार हथियार से हमले किए गए।
राजेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्यवाहक पद पर था। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के राजशेखरन ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे माकपा का हाथ है। इस आरोप को लेफ्ट पार्टी जिला पदाधिकारी ने अस्वीकार किया है। प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने रविवार को राज्य में हड़ताल की घोषणा की है।