छठ महोत्सव का शुभारम्भ स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने किया

Speaker Ritu Khanduri inaugurated Chhath festival
छठ महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर स्पीकर ऋतु खंडूड़ी।

Speaker Ritu Khanduri inaugurated Chhath festival

हरिद्वार। Speaker Ritu Khanduri inaugurated Chhath festival छठ मैया और सूर्य की उपासना का महापर्व छठ की शुरुआत नहाय खाय के साथ हो गई हैं। हरिद्वार में भी पूर्वांचल जन जागृति संस्था द्वारा लोक परंपरा, संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित छठ महोत्सव का शुभारम्भ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने किया।

नहाय खाय के साथ प्रारंभ हुए इस महापर्व के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कलश यात्रा में शामिल हुई।हरिद्वार के अंतर्गत बीएचईएल में पूर्वांचल जन जागृति संस्था द्वारा आयोजित भव्य कलश यात्रा के दौरान पूर्वाचंल की सैकडो महिलाएं कलश यात्रा में छठ मैया के गीत गाते हुए चल रही थी।

चार दिवसीय पर्व का आगाज आज शुद्धिकरण के बाद नहाय खाय के साथ हुआ जबकि, 29 को खरना में मीठी खीर का भोग लगाया जाएगा. मुख्य पर्व 30 अक्टूबर को होगा उस दिन शाम के समय महिलाएं पानी में उतरकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी जबकि 31 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ का समापन होगा।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब कोई पर्व सूर्य उदय के साथ-साथ जीवन के उदय का प्रतीक हो जाय तो वह हमारे जीवन में महोत्सव बन जाता है।

सूर्य को शक्ति का देवता माना जाता है : Ritu Khanduri

उन्होंने कहा की अस्त और उदय होते सूर्य की आराधना यानि छठ पूजा व्रत की परम्परा भारत में विहार पूर्वांचल से प्रारम्भ होकर सम्पूर्ण हिंदुस्तान और विश्व में विस्तारित हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि सूर्य को शक्ति का देवता माना जाता है और इसकी आराधना पूजा हिन्दू धर्म में काफी महत्व रखती है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि देश विविधताओं से भरा हुआ है और हमें उन विविधताओं का आदर-सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने छठ व्रतियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, संतोषानंद जी महाराज, ललिता मिश्रा, सुनील पांडे, मनोज शुक्ला, विमला पांडे, कमलेश्वर मिश्रा, उमेश पाठक, रंजीता झा, केशव पांडे, रूपलाल यादव, अंजनी चौबे, वरुण शुक्ला, रीता चमोली, मनु रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़े

विधानसभा अध्यक्ष ने की 228 तदर्थ नियुक्तियां निरस्त
विधानसभा भर्ती घोटाले की जांच को तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित
स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के आवास पर हुआ तीज कार्यक्रम