10 वर्ष मरा हुआ बेटा जब सपेरा बन कर सामने आया

बुलंदशहर अब तक आप फिल्मों एंव सीरियलों में तो आपने कई बार ऐसा देखा होगा कि जिस इंसान को मरा हुआ समझकर पानी में फेंक दिया जाता है, वह फिर से जिंदा होकर लौट आता है। ऐसी ही एक घटना यूपी के बुलंदशहर से सामने आई है। यहां एक लड़के को सांप काटने के बाद  मरा हुआ समझकर उसे नदी में बहा दिया गया था। करीशमा देखिए कि यह लड़का एक सपेरा के हाथ लग गया. सपेरे ने इस लड़के के शरीर से सांप का जहर निकालकर उसे बचा लिया। अब 9 वर्ष बाद वही लड़का दोबारा से अपने गांव में लौटकर आया है। लड़के को जिंदा देखकर उसके परिवार में जहां खुशी का ठिकाना नहीं है वहीं गांव के लोग देखकर हैरान हो गयें। निजी अखबार के अनुसार वर्ष 2006 में बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के पिन्नीनगर में रहने वाले पदम सिंह के बेटे दीपक को सांप ने काट लिया था। उस समय दीपक की उम्र 9 साल थी। परिजनों ने दीपक का इलाज कराया पर डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

इसके बाद दीपक को
अवंतिका देवी घाट पर गंगा में बहा दिया गया था। अब 10 वर्ष बाद वही दीपक सपेरा श्यामनाथ के साथ अपने ही गांव में सांप का खेल दिखाने पहुंचा था। तभी दीपक के बड़े भाई राजू एंव ताऊ खेमा ने उसे पहचान लिया. वे दीपक ओर सपेरा
श्यामनाथ को बुलाकर अपने घर ले गए। सपेरा श्यामनाथ ने बताया कि 10 वर्ष पहले उसे गंगा नदी के किनारे पर उसे दीपक मिला था। तब मैंने उसके शरीर से सांप का जहर निकाला तो वह ठीक हो गया। इसके बाद उसने दीपक को अपने साथ सांप के करतब दिखाने के लिए ले लिया। जब उसके घरवालों के सपेरा से अनुरोध किया तो सपरेा श्यामनाथ ने दीपक को उसके घरवालों को लौटा दिया। दीपक के घर में लौटने पर मां-पिता सबसे ज्यादा खुश हैं।