Home national गुरुग्राम में बनेगा दुनिया का सबसे चौड़ा और सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग

गुरुग्राम में बनेगा दुनिया का सबसे चौड़ा और सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग

guru gram

गुरुग्राम। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्रा राव नरवीर सिंह ने कहा कि राज्य में दुनिया का सबसे चौड़ा और सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रा नितिन गडकरी अगले माह गुरुग्राम में बादशाहपुर एलिवेटेड रोड़ की आधरशिला रखेंगे। यह जानकारी उन्होंने शनिवार को गुरुग्राम में लोगों की समस्याएं सुनने उपरांत दी। उन्होंने कहा कि जिला में बहुत ही जल्द मैट्रो के विस्तार कार्य की आधरशिला रखी जाएगी और वर्ष 2017 में जिला गुरुग्राम में सबसे अधिक विकास कार्य होंगे।

उन्होंने कहा कि सोहना रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड़ के लिए लगभग 700 करोड़ राशि की डिटेल प्रौजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा चुकी है, जिसका शिलान्यास केंद्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रा नितिन गडकरी करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में दुनिया का सबसे चौड़ा 16 लेन और सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा जो, केवल 03 किलोमीटर का होगा। राव नरबीर सिंह ने कहा कि नार्दन पेरीफैरियल रोड (एनपीआर) और सदर्न पेरीफैरियल रोड़ (एनपीआर) दुनिया के सबसे चौड़े 16 लेन के रोड़ होंगे। उन्होंने कहा कि इन दोनो सडकों पर मैट्रो भी प्रस्तावित है। इस रोड़ पर बनने वाले प्रत्येक मैट्रो स्टेशन पर लगभग 500 गाडियों की पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।

मंत्री ने कहा कि हुडा सिटी सैंटर मैट्रो लाइन को भी सुभाष चौक तक जोडने के प्रयास तेज किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 प्रदेश का स्वर्णिम वर्ष है और यह केवल प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि जिला गुरुग्राम के लिए भी स्वर्णिम वर्ष साबित होगा। वर्तमान वित्त वर्ष में जिला में विकास कार्या की झड़ी लगने वाली है। प्रस्तावित सभी कार्य इस वर्ष में पूरे करा दिए जाएंगे। लोक निर्माण मंत्री के समक्ष जिलावासियों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी जिनका उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को हल करने के निर्देश दिए।