कांग्रेस ने कृषि कानून के विरोध में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Signature campaign against agricultural law

Signature campaign against agricultural law

देहरादून। Signature campaign against agricultural law शुक्रवार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधिवत रूप से एआईसीसी के आह्वान पर कृषि कानून के खिलाफ उत्तराखंड में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी है।

शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर किया।

उसके बाद प्रीतम सिंह ने कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए इनके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के परिचय पत्र पर हस्ताक्षर किए। मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर राज्य आंदोलनकारियों को नमन करने प्रीतम सिंह रामपुर तिराहा के लिए भी रवाना हो गए।

सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस जनों से किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों के हस्ताक्षर करवाने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी मानसिकता का इन काले कानूनों से पर्दाफाश पूरे देश के सामने हो गया है। उन्होंने कहा कि आज देश के 65 करोड़ किसान सरकार के द्वारा बनाए गए इन कानूनों के खिलाफ हैं।

कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ खड़ी

देशभर में इसका विरोध हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यह अच्छा संयोग है कि देश में जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले नेता पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करने जा रही है।

इस दौरान गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूकी। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि एक तरफ सारा देश आज अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहा है तो दूसरी ओर भाजपा सरकार के शासनकाल में चारों तरफ हिंसा का वातावरण बना हुआ है।

जरा इसे भी पढ़े

ज्वेलर्स लूट व गोलीकांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार
आन्दोलनकारियों के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा
सभी पक्षों की आम राय से खोले जाएंगे स्कूलः शिक्षामंत्री