Home crime युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

Sensation due to finding mutilated body of a youth

उधमसिंहनगर। Sensation due to finding mutilated body of a youth खाली प्लाट में युवक को कई दिन पुराना क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला रूद्रपुर क्षेत्रांर्तगत ब्लॉक रोड का है। यहां स्थित खाली प्लाट में एक व्यक्ति का सड़ाकृगला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सका है।

जानकारी के अनुसार काशीपुर रोड स्थित गल्ला मंडी से ब्लॉक की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित खाली प्लाट की चारदिवारी के पीछे कुछ लोगों ने एक शव पड़ा जिसमें से तेज दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम आलाधिकारियों सहित मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी गयी।

पुलिस ने मौके से आसपास छानबीन कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की, लेकिन शव की स्थिति और मौके से कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया। शव भूखंड की चाहरदीवारी के पीछे पड़ा था। शव कई दिन पुराना होने का अनुमान है। मृतक युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। मृतक युवक ने नीले रंग की पैंट और ऊपर धारीदार लाइनिंग वाली कमीज पहनी हुई है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसकी पहचान के लिए आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पेड़ से लटका मिला गायब युवक का शव
बोरे में लपेटा हुआ मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
पेड़ में लटका मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस