Save Constitution Rally
देहरादून। Save Constitution Rally उत्तराखण्ड कांग्रेस ने प्रदेश की राजधानी देहरादून में आयोजित संविधान बचाओ रैली के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। आयोजित रैली में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों का सैलाब उमड़ा। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार सुबह प्रदेश की राजधानी देहरादून में कांवेट स्कूल के समीप एकत्रित हुए और रैली के लिए रेंजर्स मैदान की ओर निकल पडे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव @SachinPilot जी ने आज उत्तराखंड में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित किया। pic.twitter.com/xUhX1rOb1g
— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) April 30, 2025
आयोजित प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और सचिन पायलट समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। आयोजित रैली में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली पूरी तरह से लोकतंत्र विरोधी है। जिससे देश के संविधान की गरिमा को ठेस पहंुच रही है।
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार का यही रवैया रहा तो देश में अराजकता फैलने लगेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने का काम कर रही है। जनहितों से भाजपा का कोई लेना देना नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से खिलवाड़ नही होने देगी।
भाजपा सरकार की हर जनविरोधी नीति का खुलकर विरोध किया जायेगा। इससे पूर्व मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं ने रैली स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था।रैली को प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सह प्रभारी सरदार परगट सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत,कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जयसवाल,महानगर अध्यक्ष जस्वीन्दर सिंह गोगी,महानगर सचिव वन्दना राही,दीपक, विजय कनौजिया समेत सैकडों पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।
जरा इसे भी पढ़े
ईडी दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
सोनिया व राहुल के खिलाफ ईडी की चार्जशीट से कांग्रेसियों में उबाल
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका