सऊदी अरब : खूबसूरत मंजर लेकिन हैं खतरनाक सजाएं, जिनमें सजा-ए-मौत हैं आम

saudi arabia ka kanoon
सऊदी अरब : खूबसूरत मंजर लेकिन हैं खतरनाक सजाएं, जिनमें सजा-ए-मौत हैं आम saudi arabia ka kanoon
हिना आज़मी

सभी इस बात को बखूबी जानते हैं कि दुनिया में जब सख्त कानून की बात आती है,  तो सऊदी अरब का जिक्र होता ही है। हम आपको आज दुनिया के सबसे कठोर कानून (Saudi arabia ka kanoon) के बारे में बताने जा रहे हैं | सऊदी अरब अपने सख्त नियमों के लिए जाना जाता है। इस्लाम में दो शहरों को पाक यानी पवित्र माना गया है – मक्का और मदीना, यह दोनों सऊदी अरब में है, जहां दुनियाभर के लाखों मुसलमान हज यात्रा के लिए हर साल आते हैं।

आपको यह जानकर बहुत आश्चर्य होगा कि अरब का कोई संविधान नहीं है, पवित्र कुरान और पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु  अलेही वसल्लम ही इनका संविधान है यानी यह देश शरीयत कानून के मुताबिक (Saudi arabia ka kanoon) चलता है। आप यह सुनकर चौक जाएंगे अगर मैं बताऊं कि यहां तेल, पानी से सस्ता है। यहां मरुस्थलीय भूमि 95% है , जिस कारण यहाँ पानी की कम मात्रा पाई जाती है , जबकि तेल सबसे ज्यादा यही उत्पादित किया जाता है। तेल के कारखानों के मजदूर विदेशी होते हैं, जिनकी संख्या  लगभग 80% से ज्यादा है।

Quran

मौत की सजा देने में सऊदी अरब दुनिया में चौथे नंबर पर है। किसी अपराध की सजा के रूप में तलवार से सर कलम करना यानी गर्दन काटना यहां कोई बड़ी बात नहीं, यह सरे आम जन सामान्य या पब्लिक के बीच में होता है। दुनिया भर में वैलेंटाइन उल्लास के साथ मनाते हैं, लेकिन यहां वैलेंटाइन डे मनाना संगीन जुर्म है। पूरे वैलेंटाइ  वीकेंड पर कोई भी दुकानदार प्यार से संबंधित गिफ्ट दूर की बात है, दिल के आकार की कोई चीज नहीं रखता।

जरा इसे भी पढ़ें : इस्लाम का ऐसा सच जो आपने आज तक कभी नहीं सुना होगा

लोग फिल्म देखने के लिए दूसरे देश में जाते हैं

सऊदी अरब में सिनेमाघर नहीं है , क्योंकि यहां सिनेमा पर पाबंदी है। यहां के लोग फिल्म देखने के लिए दूसरे देश में जाते हैं। महिलाओं के बहुत कड़े कानून है। किसी महिला का बलात्कार होने पर दोषी को तब तक सजा नहीं मिलती, जब तक कि उसके चार गवाह ना हो। कोई भी महिला गैर पुरुष से नहीं मिल सकती है और बिना हिजाब के बाहर नहीं निकल सकती है।

Saudi-arabia

बाहर जाते हुए महिलाओं के साथ परिवार का एक पुरुष होना जरूरी है,  अन्यथा यह कानून तोड़ने के दायरे में आता है। यहां अश्लील यानि पोर्नवीडियो देखने पर और शराब पीने पर सख्त पाबंदी है,  यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसे मौत की सजा दे दी जाएगी। शराब इस देश में पीना तो मना है,  साथ ही यहां से गुजरने वाले विमानों पर भी शराब का सेवन मना है।  सभी इन कानूनों का पालन करते हैं , वरना मौत के घाट उतारना यहां आम बात मानी जाती हैं। हालांकि यह देश अमीर और विकसित देशों में से गिना जाता है,  यहां के खूबसूरत  मंजर और खतरनाक सजाएं पूरी दुनिया में मशहूर है।

जरा इसे भी पढ़ें : दुनिया के सबसे बड़े होटल का निर्माण फिर से शुरू
जरा इसे भी पढ़ें : अगर आपको जानना हो किबले का रूख तो करे इस ऐप का उपयोग