Saroj Shah appointed state secretary of Mahila Congress
देहरादून। Saroj Shah appointed state secretary of Mahila Congress सरोज शाह को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने नियुक्ति पत्र जारी कर यह सूचना दी है। सरोज शाह की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
नव नियुक्त प्रदेश सचिव सरोज शाह (Saroj Shah) ने सचिव पद नियुक्त किये जाने पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, पूर्व उत्तराखंड सीएम हरीश रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका वह निष्ठापूर्वक निर्वहन करेगी तथा प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करेगी।
वर्तमान में, गैरसैंग में नगर पंचायत सभासर सरोज शाह, पूर्व में उत्तराखंड आंदोलन सहित राजधानी संघर्ष समिति की अग्रणी नेत्री के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है।
2004 के राजधानी आंदोलन में वह पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुई थी तथा तबसे लगातार गैरसैंग राजधानी आंदोलन में सक्रिय व अग्रणी भूमिका में रही है। वर्ष 2019 में गैरसैंग राजधानी संघर्ष समिति में उन्होंने महत्तपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान वो पुलिस लाठीचार्ज में घायल भी हुई थी तथा उनपर मुकदमा भी दर्ज हुआ और उन्हें 4 दिनों तक पुरसाड़ी जेल में रहना पड़ा. सरोज शाह को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गैरसैंग व जिला कांग्रेस कमेटी, चमौली ने हर्ष व्यक्त करते हुए सरिता आर्य व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
जरा इसे भी पढ़े
भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल का फूटा गुस्सा, कहा- सदन में नहीं उठाया जा रहा मेरा सवाल
12 वर्षों से फरार इनामी दम्पति गिरफ्तार
5000 रु से अधिक इनामी राशि वाले 91 अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश