सरबत खालसा को लेकर सात पंथक नेता गिरफ्तार

बठिंडा । पंजाब के बठिंडा में सरबत खालसा के आयोजन को लेकर प्रशासन व पंथक नेताओं में ठन गई है। प्रशासन ने नियमों के उल्लघंन के आरोप में सात पंथक नेताओं का का गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को पूरे तलवंडी साबो क्षेत्र में पुलिस ने नाके बंदी कर रखी है। पुलिस लगातार पंथक नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
पंथक नेताओं ने आठ दिसम्बर को तलवड़ी साबो में सरबत खालसा बुलाया है। मंगलवार की रात में समागम स्थल पर पंथक संगठनों द्वारा अखंड पाठ का प्रकाश कर दिया। लेकिन पुलिस ने समागम स्थल पर प्रबंधकों को लंगर देने की अनुमति दी थी। लेकिन अखंड पाठ शुरू होने पुलिस व पंथक नेताओं में ठन गई। पुलिस ने लंगर ले जाने से पंथक नेताओं को रोक दिया। यही नहीं पुलिस ने मौके पर उपस्थित पंथक नेता गुरदीप सिंह बराड़ सहित सात लोगों को हिरासत में ले लिया। जिससे वहां पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए तमाम पंथक नेता भूमिगत हो गए। पुलिस द्वारा इन नेताओं की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार रात में कई जगहों पर छापेमारी की गयी। यही नहीं पुलिस ने बुधवार सुबह ही पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है। प्रत्येक आने जाने वाले की कड़ी चेकिंग की जा रही है। बठिंडा के एसपी विक्रमजीर सिंह ने भी सात नेताओं के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।