Home Uttarakhand Dehradun भर्ती घोटालों ने बेरोजगार होनहार युवाओं को निराश किया : माहरा

भर्ती घोटालों ने बेरोजगार होनहार युवाओं को निराश किया : माहरा

Recruitment scams disappointed unemployed youth

Recruitment scams disappointed unemployed youth

उत्तराखंड के युवाओं की आवाज उठाने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का आभार जताया

देहरादून। Recruitment scams disappointed unemployed youth कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर हुए भर्ती घोटालों पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए उत्तराखंड युवाओं की आवाज उठाई है जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं होनहार बेरोजगार युवाओं की ओर से प्रियंका गांधी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह के माध्यम से जारी बयान में कहा कि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर हुए भर्ती घोटालों ने प्रदेश के बेरोजगार होनहार युवाओं को निराश किया है।

एक तरफ, राज्य के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और भ्रष्टाचार सामने आया है वहीं दूसरी ओर, विधानसभा में हुई भर्तियों में भी भारी भ्रष्टाचार और घोटाला सामने आया है जिसके तहत नेताओं के रिश्तेदारों और संबंधियों को बड़ी संख्या में पद बांटे गए।

इन घोटालों की जांच में नेता, पुलिसकर्मी, सचिवालय के कर्मचारी, आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारी, कुछ युवा, कोर्ट के कर्मचारी और कोचिंग सेंटर से जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का कितना विशाल रैकेट चल रहा है।

भविष्य को अंधकार की ओर धकेलने का काम किया

प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार के मामलों ने एक बार फिर साबित किया है कि चाहे उत्तराखंड हो या उत्तर प्रदेश, भाजपा की सरकारें देश भर के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।

लगातार हो रहे इन घोटालों ने प्रदेश के योग्य और शिक्षित युवाओं को न सिर्फ निराश किया है, बल्कि उनके भविष्य को अंधकार की ओर धकेलने का काम किया है।

श्री करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने  उत्तराखंड के शिक्षित, योग्य एवं होनहार युवाओं के दर्द को समझा तथा राज्य में बड़े पैमाने पर हुए भर्ती घोटालों पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए उत्तराखंड के युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान की है उसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेश की जनता तथा राज्य का बेरोजगार युवा उनका आभार व्यक्त करता है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने भी उत्तराखंड में चल रहे भर्ती घोटालों पर अपनी चिंता जताते हुए राज्य की धामी सरकार पर कड़े सवाल खड़े किए थे।

हम राहुल गांधी के आभारी हैं : Karan Mahara

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी जी ने चमोली जिले के हेलंग गांव में महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में भी आवाज उठाई थी जिसके लिए हम राहुल गांधी के आभारी हैं।

प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, विधानसभा, सहकारिता विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में लगातार भर्ती घोटाले सामने आ रहे हैं तथा इन घोटालों में भाजपा के तमाम नेताओं की संलिप्तता उजागर हो रही है उससे परिवारवाद और सुचिता की बात करने वाली भाजपा की पोल खुल गई है।

राज्य में हुई भर्तियों में भाई-भतीजावाद और आरएसएस के प्रियजनों को जिस प्रकार पदों की बंदरबांट की गई है तथा पद के बदले धन का खेल खेला गया है वह उत्तराखंड की जनता के साथ धोखा तथा बेरोजगार युवाओं के हितों पर भारी कुठाराघात है।

जांच समितियों के गठन को विवश होना पड़ा : Karan Mahara

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के युवाओं के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लडेगी। कांग्रेस पार्टी ने भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन, घेराव कर मुखरता के साथ राज्य के बेरोजगारों के हित में आवाज बुलंद की जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा और दोषियों पर कारवाई करने के लिए जांच समितियों के गठन को विवश होना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई और लंबी है भर्ती घोटालों में कई सफेदपोशों का नाम उजागर होने बाकी है जिन्हें भाजपा सरकार जांच समितियों के नाम पर लीपापोती कर बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को भी आश्वस्त किया कि भर्ती प्रकरणों में दोषियों को सजा दिलाने और उत्तराखंड के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी पूरी शक्ति के साथ लगातार संघर्ष करती रहेगी।

जरा इसे भी पढ़े

UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा : कांग्रेस
राजू-बडोनी पर क्यो नही हो रही कार्रवाई : कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने आपदा ग्रस्त गांवों का दौरा किया