सैनिटाइजेशन तथा राशन बांटने का अभियान लॉकडाउन तक जारी रहेगा : सेमवाल

Ration distribution campaign will continue till lockdown

Ration distribution campaign will continue till lockdown

देहरादून। Ration distribution campaign will continue till lockdown उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा कि लाॅकडाउन तक हर जरूरतमंद को सूखा राशन बांटा जा रहा है, जिसमें 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, सहित 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी, चाय पत्ती, मसाले, नहाने और कपड़े धोने के साबुन आदि को मिलाकर एक राशन किट बनाई गई है।

वार्ड अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट ने बताया कि सुबह और शाम दो शिफ्ट मे सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।
यूकेडी नेता धर्मवीर सिंह गुसाईं ने बताया कि पर्वतजन फाउंडेशन के सहयोग से मास्क वितरण और हैंड सैनिटाइजर वितरण का कैंप भी लगाया जाएगा।

सैनिटाइजेशन अभियान में केंद्रीय संगठन सचिव किशन सिंह रावत, केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल, जिला अध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल,  जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोभाल, वार्ड नंबर 10 के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, धर्मवीर सिंह गुसाईं,  जयेंद्र तोपवाल, चरण सिंह रावत, धनवीर सिंह रावत, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल आदि शामिल थे।

जरा इसे भी पढ़े

मौलाना उस्मान की वफात से हर तरफ शोक की लहर
जिन परिवारों के मुखिया की मृत्यु कोविड के कारण हुई उनके बच्चों के लिए विशेष योजना बनाने के निर्देश
राज्य में ब्लैक फंगस महामारी घोषित