Home bollywood रणवीर सिंह-दीपिका के बीच ब्रेकअप

रणवीर सिंह-दीपिका के बीच ब्रेकअप

ranveer and dipika

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर जो संकेत मिल रहे हैं, उनसे ऐसा लगता है कि दोनों के बीच सब कुछ सही नहीं है। दोनों इस वक्त संजय लीला भंसाली की फिल्म प्रावती में साथ काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसी पिफल्म को लेकर दोनों के बीच मतभेद गहरा गए हैं। सूत्रों का कहना है कि रणवीर सिंह इस फिल्म को लेकर जारी विवादों से परेशान हो चुके हैं और भंसाली की टीम को वे कह चुके हैं कि वे इसके लिए अलग से शूटिंग की तारीखें नहीं दे सकते।

पहले जयपुर में सेट पर तोड़फोड़ और भंसाली के साथ बदसलूकी की घटना के बाद इस फिल्म की शूटिंग का भविष्य अधर में है। हाल ही में महाराष्ट्र में कोल्हापुर में इसके लिए सेट लगा, तो कुछ लोगों ने वहां आग लगा दी और फिल्म की शूटिंग फिर से रुक गई। अब जहां एक ओर दीपिका ने पिफल्म की शूटिंग के लिए अतिरिक्त तारीखें देने की बात कही है, वहीं रणवीर सिंह का कहना है कि वे ऐसा नहीं करेंगे। इसी को लेकर दोनों के बीच तनातनी होने की बात थी, जो बढ़ती चली गई। रणवीर सिंह के लिए कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे के बॉक्स ऑपिफस पर बुरी तरह से फ्लॉप होने से वह हताशा में हैं और प्रावती के विवादों ने उनकी हताशा को और बढ़ा दिया है।

दीपिका को उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म को मिले निराशाजनक रिस्पॉन्स से धक्का लगा, लेकिन वे अब भी प्रावती पर भरोसा कर रही हैं। संजय भंसाली की फिल्म रामलीला में दीपिका के साथ रणवीर ने पहली बार काम किया था और इसकी शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि रणवीर ने खुलेआम दीपिका के साथ रिश्ते को कबूल कर लिया था। रामलीला के बाद दोनों ने भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम किया, जिसमें दोनों को तारीफ मिली और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को बड़ी सफलता मिली। रणवीर से रिश्तों को लेकर दीपिका की टीम द्वारा नो कमेंट के कमेंट ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है।