Home Uttarakhand Dehradun बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट

बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट

Rain and hail
बारिश से जलमग्न सडकें
Rain and hail

देहरादून। Rain and hail  सोमवार सुबह 11 बजे बाद अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया और जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में ठंडक महसूस की गई। जहां बारिश से दूनवासियों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली वहीं करीब एक घंटे तक लगातार झमाझम हुई बारिश से शहर की सडकों पर जाम की स्थिति देखने को मिली।

कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार को आंधी, बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में आंधी भी चलने के आसार जताया था। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है।

हालांकि इसके बावजूद गर्मी में बहुत ज्यादा कमी नहीं आएगी। इससे पहले रविवार को पूरे दिन राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम गर्म रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन बुधवार से इसमें बदलाव संभव है।

गुरुवार को पर्वतीय इलाकों में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के भी आसार बन रहे हैं। शनिवार से शुरू हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद प्रदेश के प्रमुख शहरों में पारा एक से दो डिग्री सेल्सियस नीचे आया है।

जरा इसे भी पढ़ें