40 राशन की दुकानों में छापेमारी, ओवर रेटिंग पर 9 दुकानों का चालान

Raids in 40 ration shops

Raids in 40 ration shops

देहरादून। देहरादून जनपद में ओवररेटिंग एवं जमाखोरी के सम्बन्ध में पूर्ति विभाग तथा बाट-माप विभाग द्वारा 40 राशन की दुकानों तथा स्टोरों में छापेमारी ( Raids in 40 ration shops ) की गई, जिसमें ओवर रेटिंग पाए जाने पर 9 दुकानों का चालान किया गया।

उप जिलाधिकारी सदर द्वारा चूना भट्टा स्थित कुमार गैस एजेंसी में छापेमारीकर 33 आक्सीजन सिलेण्डर रिकवर किए गए। इसके अलावा ऋषिकेश में उप जिलाधिकारी द्वारा बड़ी मण्डी स्थित राशन की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रभावी कोरोना कफ्र्यू में आवश्यक सेवाओं को संचालित किये जाने हेतु (कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर) पास निर्गत करने की व्यवस्था की गई है।

विवाह समारोह हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारीध्नगर मजिस्टेªट, केन्द्र व राज्य सरकार के अधीनस्थ कार्यालय हेतु अपर जिलाधिकारी (विध्रा), समस्त बैंकिंग सेवाएं, वित्तीय संस्थान एवं बीमा कम्पनी हेतु सम्बन्धित शाखा प्रबन्धक, पौधा रोपण वृक्षारोपण एवं वनाग्नि रोकथाम तथा वन्यजीव सुरक्षा हेतु सम्बन्धित प्रभागीय वनाधिकारी|

कृषि कार्य हेतु (किसानों और खेत श्रमिक द्वारा खेती संचालन के लिए) मुख्य कृषि अधिकारी, बागवानी गतिविधियों के संचालन हेतु मुख्य उद्यान अधिकारी, पशुपालन एवं सम्बद्ध कार्य हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी|

आकस्मिकता की स्थिति में एक स्थान से दूसरे स्थान आवागमन करने वाले व्यक्तियों के लिए सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, मजिस्ट्रेट, थानाध्यक्ष, दैनिक विद्युत, नलकूप, जल आपूर्ति व संचार सुविधा के लिए सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता पास निर्गत करने हेतु अधिकृत किए गए हैं। मीडिया कर्मियों के लिए उनका संस्थान का आईडी कार्ड ही पास के रूप में मान्य होगा।

जरा इसे भी पढ़े

प्रदेशवासियों का कोविड वैक्सीनेशन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये : मुख्यमंत्री
जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की खैर नही
लापरवाही : खुले में फेंकी जा रही है पीपीई किट