Home national अचानक क्या हुआ, राहुल को साइकिल पर बैठा कांग्रेस को हैंडिल पकड़ा...

अचानक क्या हुआ, राहुल को साइकिल पर बैठा कांग्रेस को हैंडिल पकड़ा दिया

Rahul and akhilesh

वाराणसी,। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बुधवार को जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आये केन्द्रीय मंत्री ने दोनों नेताओं की चुटकी लेते हुए कहा कि अचानक क्या हुआ कि अखिलेश जी को कि राहुल गांधी को साइकिल के कैरियर पर पीछे बैठाकर उनके हाथ में हैंडल थमा दिया।
नदेसर स्थित एक होटल में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री नायडू ने सीएम अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में यूपी की जनता ने आपको पूर्ण बहुमत दिया। आप दावा करते हैं कि काम बोलता है तो फिर कांग्रेस से बेमेल गठबंधन क्यों किया, चुनाव अकेले लड़ते। दिल्ली में जिसे रिजेक्ट किया आप उसे प्रोजेक्ट कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने दोनों नेताओं से सवाल किया कि महिला आरक्षण, तीन तलाक पर अपना स्टैंड सापफ करें। प्रदेश सरकार पर बरसते हुए आंकड़ो के साथ लैस होकर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश ने सुबे को बीमारू राज्य बना दिया। एक सर्वे का हवाला देकर कहा कि देश में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए 2022 तक 30 लाख घर बनवाने की आवश्यक्ता है। इसके लिए दस लाख से अधिक लोग आन लाइन आवेदन कर चुके है। जबकि अखिलेश सरकार ने 20 हजार मकान के लिए अनुमोदन किया है।

शहरी मंत्रालय के अफसरों के साथ मेरे पत्र का जबाब भी नहीं देते। यूपी से लोग लगातार रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन में राज्य सरकार के रोड़े को बताकर कहा कि कानपुर नोयडा की औद्योगिकी इकाईयां मंदी के स्थिति में पहुंच गयी है। कानून व्यवस्था भ्रष्टाचार के आकड़ों को गिनाकर कहा कि यूपी का चुनाव पूरे देश के भविष्य से जुड़ा है। आज केन्द्र सरकार की विकास परक योजनाओं को सपा कांग्रेस और बसपा मिलकर राज्यसभा में रोक देते है, दिल्ली में तीनों एक है। इनका एजेन्डा है दिल्ली में कोआपरेशन, यूपी में आपरेशन, बनारस में सेपरेशन। सूबे में क्रान्तिकारी बदलाव के लिए भाजपा की सरकार यूपी में बनाना आवश्यक है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद राज्यो के साथ समन्वय बनाने पर जोर देते है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्रियों को काम करने के लिए रिपफार्म, परपफार्म, ट्रांसपफार्म का मंत्र दिया है।