पत्रकार वार्ता के लिए कांग्रेस ने लगाई नेताओं की ड्यूटी

Press Conference of congress
Press Conference of congress

देहरादून। Press Conference of congress राफेल हैलीकाॅप्टर सौदे में हुए महाघोटाले के उजागर होने पर घोटाले की जानकारी को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा 12 अगस्त को प्रदेशभर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पत्रकार वार्ता के माध्यम से हैलीकाॅप्टर सौदे में हुए महाघोटाले को उजागर किया जायेगा।

पत्रकार वार्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ नेतागण संबोधित करेंगे जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह देहरादून, नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश हल्द्वानी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय विकासनगर, जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह एवं प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ऋषिकेश में पत्रकार वार्ता संबोधित करेंगे।

पूर्व मंत्री नवप्रभात मसूरी,

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी हरिद्वार,

पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट रूड़की,

प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना एवं पीसीसी सदस्य राजेश चमोली कोटद्वार,

मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह पौड़ी,

बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र खण्डूरी श्रीनगर

पूर्व विधायक डाॅ0 जीतराम रूद्रप्रयाग

पूर्व विधायक अनुसूया प्रसाद मैखुरी कर्णप्रयाग

पूर्व मंत्री राजेन्द्र भण्डारी गोपेश्वर

पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी नई टिहरी

पूर्व विधायक राजकुमार एवं प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी नरेन्द्रनगर

विधायक राजकुमार बडकोट

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण उत्तरकाशी

पूर्व सांसद के.सी. सिंह बाबा एवं विधायक आदेश चौहान काशीपुर

पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड रूद्रपुर

युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भुवन कापडी खटीमा

पूर्व सांसद महेन्द्र सिह पाल एवं पूर्व विधायक सरिता आर्या नैनीताल

पूर्व विधायक रणजीत रावत रामनगर

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल

पूर्व विधायक मनोज तिवारी अल्मोड़ा

जिलाध्यक्ष महेश आर्य रानीखेत

पूर्व विधायक मयूख महर पिथौरागढ़

विधायक हरीश धामी डीडीहाट

पूर्व सांसद महेन्द्र सिह महरा चम्पावत

पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल टनकपुर

जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी लोहाघाट

जिलाध्यक्ष उत्तम देव चम्पावत तथा पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी एवं बालकृष्ण आर्य बागेश्वर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने यह भी बताया कि राफेल डील में हुए महा घोटाले के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर 17 अगस्त को प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में कांग्रेसजनों द्वारा धरना-प्रदर्शनों का आयेाजन किया गया है। इन धरना-प्रदर्शनों के माध्यम से भाजपा सरकार द्वारा अंजाम दिये गये इस महाघोटाले से जनता को अवगत कराया जायेगा।

जरा इसे भी पढ़ें :