Home bollywood गोलमाल 4 में प्रकाशराज

गोलमाल 4 में प्रकाशराज

Prakash raj

मुंबई । रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम में मेन विलेन का रोल करने वाले प्रकाश राज एक बार फिर रोहित शेट्टी की टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गोलमाल 4 में प्रकाश राज को मेन विलेन के रोल के लिए साइन किया गया है। मार्च के पहले सप्ताह रोहित शेट्टी गोवा में इस फिल्म की शूटिंग का पहला शेडड्ढूल शुरू करने जा रहे हैं।

इस फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं के लिए अजय देवगन के साथ पहली बार परिणीती चोपड़ा की जोड़ी बनाई गई है। इस टीम से पहली बार तब्बू को भी जोड़ा गया है, जिन्होंने हाल ही में अजय के साथ फिल्म दृश्यम में भी काम किया था। गोलमाल सीरिज से चौथी कड़ी में अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, संजय मिश्रा, मुरली शर्मा, मुकेश तिवारी और जॉनी लीवर भी इसका हिस्सा होंगे। पहले ये खबर थी कि फिल्म इस साल दीपावली पर रिलीज होगी, लेकिन अब खबर है कि इसे अगले साल जनवरी में रिलीज किया जाएगा। अगले साल ही प्रकाश राज की बतौर निर्देशक भी फिल्म रिलीज होगी, जिसमें नाना पाटेकर मुख्य भूमिका कर रहे हैं।