पुलिस मुख्यालय ने आईपीएस गुंज्याल को दिया ‘यादगार व भव्य फेयरवेल’

Police Headquarters gave memorable farewell to IPS Gunjyal

Police Headquarters gave memorable farewell to IPS Gunjyal

देहरादून| Police Headquarters gave memorable farewell to IPS Gunjyal केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड पुलिस के काबिल व बेहतरीन पुलिस अधिकारियों में शुमार (आईपीएस)अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल को केंद्र प्रतिनियुक्ति पर बुलाये जाने के चलते आज पुलिस मुख्यालय में उनके आखिरी दिन पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित पुलिस मुख्यालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उनको ‘यादगार व भव्य फेयरवेल’ दिया गया।

पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक के सम्मान में आयोजित भव्य विदाई समारोह का आयोजन करते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा उनके द्वारा पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर रहते हुए उत्कृष्ट कार्य करने व बेहतरीन सेवा देने को उनकी सराहना की गई।

इस दौरान अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों,अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संजय गुंज्याल के अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा के पद पर कार्यरत रहते हुए पुलिस विभाग के सुदृढीकरण एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों के कल्याण हेतु उनके द्वारा किये गये कार्याे की सराहना व आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका उत्तराखंड पुलिस की ओर से बैडमिंटन खेल प्रतियोगताओं में भाग लेते हुए अन्य पुलिसकर्मियों व प्रदेश के युवाओं में उत्साह भरने व प्रदेश का नाम रोशन करने को भी आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा उन्हें विदाई देते हुए उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में उत्तराखंड पुलिस प्रशासन को उनके अनुभवों का लाभ व मार्गदर्शन की जरूरत होने पर जरूर उनका सहयोग मिलने की अपेक्षा की।

पुलिस महानिदेशक व अन्य द्वारा दिए गये इस भव्य विदाई समारोह के लिए अंत में संजय गुंज्याल द्वारा पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल को सफल बनाने में उन सभी का सहयोग एवं कर्मठता का सम्पूर्ण योगदान है जिनके बिना वह यह योगदान देने में सफल न हो पाते।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा संजय गुंज्याल को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस संचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक/अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक/एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक/फायर अजय रौतेला, पुलिस महानिरीक्षक सीईडी विमला गुंज्याल आदि उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़े

बाबा साहब के महत्वपूर्ण योगदान को राष्ट्र सदैव स्मरण करेगा : सहदेव सिंह पुंडीर
सीएम ने किया ‘उत्तराखंड के महानायक’ पुस्तक का विमोचन
बाबा साहेब ने भारत निर्माण की मजबूत नींव रखी थी : माहरा