प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी : मनीष खंडूरी

People are fed up with BJP misgovernance

देहरादून। People are fed up with BJP misgovernance पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खण्डूरी ने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में चल रहे जिला सम्मेलनों के बारे में चर्चा की।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मनीष खण्डूरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में जिला सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं। अभी तक कांग्रेस के संगठनात्मक जिला इकाई देवप्रयाग, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं पौड़ी में जिला सम्मेलन आयोजित किये जा चुके हैं।

इन सम्मेलन में कांग्रेस के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, 2022 विधानसभा प्रत्याशियों सहित वरिष्ठ कंाग्रेस नेता गणों ने भागीदारी की है। कांग्रेस पार्टी के जिला सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेगी।

महिला सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, वन रैंक वन पेंशन, अग्निवीर योजना, प्रदेश में बढता भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे प्रमुख होंगे। उन्होंने कहा कि अंकिता भण्डारी सहित अन्य महिलाओं पर हुए अत्याचार की मुद्दे हम जनता के बीच लेकर जाएगें।

मनीष खण्डूरी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से आजिज आ चुकी है तथा अब भाजपा रूपी कुशासन, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, बेरोजगारी व महंगाई से प्रदेश को मुक्ति दिलाना चाहती है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता शिशपाल सिंह बिष्ट, गरिमा माहरा दसौनी आदि उपस्थित रहे।

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका सरकार का पुतला
क्या निकाय चुनाव से डर गई भाजपा सरकारः कांग्रेस
कांग्रेस नोटबंदी व जीएसटी की मार झेल रहे आम आदमी व व्यापारी वर्ग के साथ खड़ी रही : माहरा