कोरोना के खिलाफ युद्धस्तर पर जुट जाएं पार्टी के सभी मोर्चे : कौशिक

Party should gather against Corona on a war footing

Party should gather against Corona on a war footing

देहरादून। Party should gather against Corona on a war footing भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों बढ़ते कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लिया है इसी के तहत पार्टी के सेवा ही संगठन के अभियान को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक मजबूती के साथ चलाने के लिए भाजपा के सभी सातों मोर्चो के साथ वर्चुअल बैठक कर सभी मोर्चों को ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना रोकथाम एवं प्रभावितों की मदद के लिए जुटने को कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश के सातों मोर्चो के अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में कोरोना के खिलाफ युद्ध स्तर पर जुटने का आह्वान किया। अनुसूचित जाति मोर्चा, जनजाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और सीएमओ के साथ तालमेल बनाकर जहां आवश्यक्ता है वहां पर अपना शत प्रतिशत योगदान दे।

उन्होंने कहा कि मास्क वितरण, सैनीटाइजर और जरुरतमन्द लोगों को भोजन वितरण में और तेजी लाई जाए। श्री कौशिक ने कहा कि जरुरतमन्द लोगों के लिए ब्लड का इंतजाम करने के लिए कैंप लगाए जाए और इसके लिए अधिकारियों के सम्पर्क में रहकर कार्य किया जाए।

सबको मिलजुलकर कोरोना को हराना है : Madan kaushik

उन्होंने कहा कि सबको मिलजुलकर कोरोना को हराना है। प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित कन्ट्रोल रूम के साथ तालमेल बनाकर सेवा कार्यों में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि कन्ट्रोल रूम में आने वाली मदद के लिए कॉल का संज्ञान लेकर तालमेल से कार्य किया जा सकता है।

मदन कौशिक ने कहा कि आक्सिजन और अस्पतालो में बेड के लिए भी पीड़ितों के साथ हमें खड़ा होना है। श्री कौशिक ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ परोसने का कार्य कर रही है और सेवा भाव से दूर है।उसे जनता के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए।

संकट काल में नकारात्मक राजनीति ने उसका असली चेहरा सबके सामने उजागर कर दिया है। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने बैठक में सभी मोर्चा अध्यक्षों से जिलों के जिलाध्यक्षों से समन्वय बनाकर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर सुदूरवर्ती सभी गाओ में जंहा कोरोना का प्रभाव अधिक है|

वहां सभी आवश्यक कार्यों जो संघटन के द्वारा चलाये जारहे है को गति देने को कहा है। बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री व कोविड कंट्रोल रूम के टीम ने भाग लिया।

जरा इसे भी पढ़े

युवक को गोली मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
सीएम ने ली सिंचाई एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
आरुषि निशंक का डेब्यू विडियो सांग वफा ना रास आयी ने यूट्यूब पर दस करोड़ व्यूज को पार