वन वे ट्रैफिक प्लान का रहा मिलाजुला असर

One way traffic plan in dehradun

One way traffic plan in dehradun

देहरादून। One way traffic plan in dehradun वर्किंग डे पर दून में ट्रैफिक वन वे लागू करने के लिए आज एक बार फिर शहर में ट्रायल किया गया। पिछली बार की खामियों को दूर कर किये गये|

इस ट्रायल के चलते जहाँ सुबह डायवर्ट प्लान की अधिक जानकारी न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा साथ ही कई जगहों पर यातायात जाम की समस्यायें भी सामने आयी ।

वहीं दोपहर तक सभी रूटों पर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक हो जाने पर अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। माना जा रहा है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो दून की यातायात समस्या काफी हद तक ठीक हो जायेगी।

बता दें कि स्मार्ट सिटी के लिए दून की सड़कों पर लम्बे समय तक कई काम होने है। इसके मद्देनजर बीते रविवार को पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा राजधानी दून की सड़कों पर यातायात व्यवस्थित करने हेतू वन वे ट्रैफिक प्लान का ट्रायल किया गया था।

रविवार को किये गये इस ट्रायल में कई खामियां पायी गयी, जिसको देखते हुए अधिकारियों द्वारा इन खामियों को दूर करने के साथ ही वर्किंग डे पर इस प्लान को लागू करने की बात कही गयी थी। जिसके लिए शुक्रवार का दिन भी तय किया गया था।

वन वे ट्रैफिक प्लान ( One way traffic plan ) का फिर ट्रायल किया

आज सुबह से ही राजधानी दून की सड़कों पर पुलिस के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ ही शहर में वन वे ट्रैफिक प्लान का एक बार फिर ट्रायल किया। वन वे ट्रैफिक प्लान का नेतृत्व खुद डीआईजी अरूण मोहन जोशी ( DIG Arun Mohan Josh ) कर रहे थे।

इस ट्रायल के चलते सुबह लोगों को इस बाबत अधिक जानकारी न होने के कारण परेशानियां हुई तथा कई स्थानों पर जाम रहा वहीं दोपहर होते होते सभी सड़कों पर यातायात व्यवस्थायें सुव्यवस्थित देखकर अधिकारियों के चेहरों पर भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर पैदल चलने वालों को वाहन न मिलने के कारण कठिनाइयों से भी जूझना पड़ा है। बहरहाल अधिकारियों का कहना है कि अगर यह वनवे ट्रैफिक प्लान सही ढंग से चला तो इसे शहर में लागू कर दिया जायेगा। जिससे दून की आम जनता को जाम की समस्या से भी राहत मिल सकेगी।

जरा इसे भी पढ़ें

करोड़ों की घटिया साइकिल व अन्य सामान की उच्चस्तरीय जांच हो
युवाओं के कौशल विकास पर ध्यान देने की जरूरत
वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर गुर्गे गिरफ्तार