अब यह महिला संभालेगी रक्षामंत्री की जिम्मेदारी, जानिए किसे क्या मिला

nirmala seetaraman

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के मंत्रिमण्डल विस्तार में 9 नये मंत्रियों को शामिल करने के साथ ही 4 राज्यमंत्रियों को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं अल्संख्यक चेहरों की बात करे तो मुख्तार अब्बाज नकवी और पूर्व आईएएस अधिकारी अल्फोंस कन्नथनम को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मोदी सरकार के इस कदम को अल्पसंख्यको में पैठ बढ़ाने वाला कदम बताया जा रहा है। इस कैबिनेट विस्तार में सबसे अहम बात यह रही है निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्री बनाया गया है।

गौरतलब है कि निर्मला सीतारमण दूसरी महिला रक्षा मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी तो रक्षामंत्रालय को अपने पास रखा था। निर्मला सीतारमण से पहले अरूण जेटली के पास रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था। निर्मला सीतामरण के पास इससे पहले वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी थी।
modi team
निर्मला के अलावा पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। मुजफ्फरनगर के खतौली में रेल हादसे के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। पीएम मोदी ने उन्हें इंतजार करने को कहा था। सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्रालय दिया गया है। नितिन गडकरी को सड़क परिवह मंत्रालय के साथ-साथ गंगा एवं जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले जल संसाधन मंत्रालय उमा भारती के पास था।

प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय के अलावा कौशल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। स्मृति इरानी के पास सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अलावा कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी बनी रहेगी। इस बीच मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ब्रिक्स की बैठक में भाग लेने के लिए चीन रवाना हो गए हैं। इससे पहले हफ्तों की बैठक और विचार विमर्श के बाद आज केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने नए मंत्रियों का नाम तय किया था। इस सूची में एनडीए के सहयोगी जेडीयू और शिवसेना को शामिल नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक उन्हें बाद में मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हालांकि शिवसेना के नाराजगी जताते हुए शपथग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।
Modi team
कुल 13 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कैबिनेट में यूपी-बिहार के 2-2 और केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से एक-एक नए मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा 4 मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में प्रमोशन मिला है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चैबे (बिहार), पूर्व गृह सचिव और आरा से सांसद आरके सिंह, वीरेंद्र कुमार (मध्य प्रदेश), शिव प्रताप शुक्ल (उत्तर प्रदेश), मुंबई पुलिस के कमिश्नर रहे और बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह (उत्तर प्रदेश), अनंत कुमार हेगड़े (कर्नाटक), कभी दिल्ली को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने वाले केरल काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अल्फोंस कन्नाथनम, 1974 के बैच के पूर्व आईएफएस अधिकारी हरदीप पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत (राजस्थान) ने नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली।