‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ के ट्रेलर ने मचाया तहलका

Nirahua Hindustani 3 trailer
Nirahua Hindustani 3 trailer

नई दिल्ली:  मशहूर भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ ने 2014 में भोजपुरी इंडस्ट्रीज में हलचल मचा दी थी|  इस फ़िल्म का दूसरा भाग भी सुपरहिट हुआ था| अब भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’  का ट्रेलर ( Nirahua Hindustani 3 trailer ) रिलीज हो चुका है।

इस फिल्म में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। दोनों भोजपुरी स्टार काफी फेमस हैं और सोशल मीडिया पर यह जोड़ी अक्सर देखी जाती है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज में यह पहली बार हो रहा है कि किसी फिल्म का तीसरा भाग पर्दे पर आने वाला है। निरहुआ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता प्रवेश लाल यादव जबकि निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं।

आप को बताते चले कि ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ का निर्देशन भी मंजुल ठाकुर ने ही किया था। फ़िल्म के संगीतकार रजनीश मिश्रा, जबकि गीतकार प्यारेलाल कवि, श्याम देहाती और आजाद सिंह हैं।

जरा यह भी पढ़े