Home business अब 100 रूपये के नए नोट होंगे जारी

अब 100 रूपये के नए नोट होंगे जारी

नई दिल्ली। 500 व 2000 रूपये के नए नोट आने के बाद अब जल्द ही 100 रुपए के नए नोट आने वाला हैं। मंगलवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इसकी घोषणा कर दी है। इससे पहले आरबीआई ने 50 औश्र 20 रूपये के भी नए नोट जारी करने की घोषणा कर चुका है। छोटे नोटों की परेशानी को दूर करने के लिए आरबीआई ने 100, 50 और 20 रुपए के नए नोट जारी करने का फैसला लिया।
आरबीआई ने कहा है कि 100 रूपये के पूराने नोट भी मान्य होंगे। आरबीआई 2005 के ही 100 के नोट जारी करेगी लेकिन उसमें थोड़ा बदलाव होंगा। 100 रूपये के नए नोट में नंबर पैनल पर इनसेट लेटर नहीं होग, नोट का प्रिंटिंग वर्ष 2016 लिखा जाएगा एवं इस पर आरबीआई गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे।