गौकसी के विरुद्ध मुस्लिम सेवा संगठन ने शुरु किया अभियान

Muslim Seva Sangthan against cow killing
Muslim Seva Sangthan against cow killing

देहरादून। Muslim Seva Sangthan against cow killing मुस्लिम सेवा संगठन (समिति) के सरंक्षक आजाद अली के द्वारा इकाई अध्यक्षों की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। ईद उल अजहा (बकरा ईद) की पूर्व संध्या से ही संगठन ने गौकसी के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया है जब तक शहर में गौकसी पूरी तरह बन्द नही हो जाती है तब तक संगठन अभियान जारी रखेगा।

संगठन के सरंक्षक आजाद अली ने कहा कि कुछ कसाई अपने व्यक्तिगत फायदे के लिये गौकसी करते हैं और बदनाम पूरी कॉम होती है इसलिये गौकसी को किसी भी हाल में मुस्लिम सेवा संगठन बर्दास्त नही करेगा।

आजाद अली ने यह भी कहा कि मुसलमान गाय के गोश्त को खाना बिल्कुल पसन्द नहीं करता है जो ये कुछ तुच्छ मानसिकता के कसाई गौकसी करते हैं ये कसाई गाय के गोश्त को तिब्बती और गैर मुस्लिम लोगो को सस्ते दामों में बेचते हैं।

मदद करने वाले भी उतने ही गुनाहगार है जितने गौकसी करने वाले

इन गन्दी सोच के कसाइयों को कई सरकारी मशीनरी का भी सरंक्षण प्राप्त है और कुछ हिन्दू भाई तो इनकी इस कदर मदद करते हैं जब उनके घर मे गाय दूध देना बन्द कर देती है तो वह ये भी नही देखते जिनको वह गाय फ्री में सौंप रहे हैं वो लोग किस प्रवर्ती के है।

कसाई की मदद करने वाले भी गौकसी के उतने ही गुनाहगार है जितने ये गौकसी करने वाले है। आजाद अली ने मुस्लिम समाज से अपील की है कल ईद उल अजहा (बकरा ईद) पर कोई भी गाय बैल बछड़ा जैसे प्रतिबन्धित जानवरो की कुरबानी कतई ना करे और यदि कोई इस तरह के जानवर की कुर्बानी करता है तो क्षेत्रीय थाने को और मुस्लिम सेवा संगठन को इसकी तत्काल जानकारी दें।

आजाद अली ने यह भी कहा कि हमारी पवित्र कुरान में भी गाय का गोश्त खाने से नुकसान बताया गया है। बैठक में फरहान आजाद, नाजिम खान, अरमान सिद्दीकी, शाहनवाज अब्बासी, ताहिर अली, शाहिद अहमद,नदीम चैधरी, वसीम अहमद, अदनान खान, दानिश खान,जुनैद अहमद आदि मौजूद रहे।

जरा इसे भी पढ़ें :