अगर आपबीती लिखी तो कई लोगों को मुंह छिपाने की जगह नहीं मिलेगीः रवीना

raveena

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन राजनीति के मैदान में आने की इच्छुक नहीं हैं। रवीना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृ’ के प्रचार में व्यस्त है। किसी भी राजनीतिक या अन्य विवादास्पद मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय प्रकट करने वाली रवीना से जब यह पूछा गया कि क्या वह कभी राजनीति में कदम रखेंगी? इस सवाल के जवाब में रवीना ने कहा कि राजनीति में जाने के लिए मैंने अभी तक कुछ भी नहीं सोचा है।

राजनीति शायद मेरे जैसे साफगोई लोगों के लिए नहीं है। रवीना ने कहा कि राजनीति एक बहुत ही गंदा खेल है और मैं बहुत साफगोई हूँ, मुझे सब कुछ साफ-साफ कहने की आदत है। इसलिए मेरा राजनीति में आना और वहाँ टिकना मुश्किल होगा। यह पता किए जाने पर कि अन्य फिल्म हस्तियों की तरह वह भी आपबीती लिखेंगी तो उन्होंने यह कहकर चैंका दिया कि जीवनी लिखी तो कई लोगों को अपना मुंह छिपाने के लिए कहीं जगह नहीं मिलेगी।