Home Uttarakhand Dehradun मोदी सरकार ने नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभाया...

मोदी सरकार ने नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभाया : जितेन्द्र सिंह

Modi government gave birth to a new culture
पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह।

Modi government gave birth to a new culture

देहरादून। Modi government gave birth to a new culture केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह ने रविवार को कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आठ सालों में देश हीं नहीं विदेशों में भारत का गौरव बढ़ा है।

इन आठ साल में मोदी सरकार ने युग परिवर्तन के साथ नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभाया। यही कारण है कि आज नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। रविवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह ने मोदी सरकार के आठ साल बेमिशाल पर पर यह बातें कही।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सरकार संभालते ही प्राथमिकता के साथ कहा था कि मेरी सरकार गरीब की सरकार है। सरकार का यह भाव केन्द्रीय योजनाओं में सीधे तौर देखा जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इन आठ सालों में विरोधी सरकार को कोसते रहे लेकिन उनके परिवार मोदी सरकार की योजनाओं के फैन बने हुए है। नरेन्द्र मोदी सरकार युग परिवर्तन के साथ नई संस्कृति को जन्म दिया।

सरकार ने भेदभाव नहीं बल्कि हर तबकों के उत्थान के लिए विकास का न्याय फर्ज निभाया। सरकार के विकास के साहस का ही परिणाम है कि अब विदेशों में रह रहे लोग अपने को भारत वंशी कहने में गर्व महसूस कर रहे हैं।

आखिरी कतार में खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है : Jitendra singh

मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए सेवा सुशासन,गरीब कल्याण को लेकर कार्यक्रम, प्रदेश, जिला मंडल और ग्राम स्तर तक चलाया जा रहा है।

इस नेक कार्य में भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुड़कर सरकार की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भाव आखिरी कतार में खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

इसी भाव के साथ सरकार ने निराशावाद के माहौल में आशावाद की अलख जगाने का काम किया है। साल 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद विकास की उम्मीद जगी है।

उस उम्मीद पर प्रधानमंत्री ने पूरी तरह खरा उतरने का काम किया। आमतौर पर लंबे समय जब कोई सरकार में रहता है तो उन नेत की लोकप्रियता घटती है लेकिन मोदी सरकार की लोकप्रियता बढ़ी है।

आज प्रधानमंत्री विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के तौर पर जाने जा रहे हैं। यह भारत नहीं विश्व की एजेंसियों का मानना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने विकास के संकल्प के साथ अनेकों योजनाओं को लाया। यह योजना सीधेकृसीधे आम जन के लिए मददगार साबित हुई है।

स्टार्टअप मुहिम को प्रांरभ किया

पीएम किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना,आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्जवला योजना,बीमा योजना,प्रधानमंत्री जन धन योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सहित अन्य योजनाएं संचालित हो रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्वाेतर में विकास की कभी सुनने को नहीं मिलता। पहले की सरकार में केवल घटना की बात खबरों में सुनने को मिलता था। आज रेल, हवाई सहित अन्य विकास कार्य देखने सुनने को मिल रहा है।

यह देश के प्रसन्नता का विषय है। प्रधानमंत्री युवाओं को नौजवानों को रोजगार को लेकर स्टार्टअप मुहिम को प्रांरभ किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमालय की गोद में बसा है। यहां अपार संभावनाएं है। एरोमा प्लांटस सहित अन्य एग्रो प्लान पर सरकार काम कर रही है। जिससे यहां के लोगों को लाभ मिलेगा।

यह प्रदेश जड़ी बुटी प्रकृति के उपहार से भरा हुआ है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े

ऐतिहासिक जीत के बाद देहरादून में हुआ सीएम धामी का भव्य स्वागत
सीएम ने नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका , अरदास में हुए शामिल
आईआईटी रुड़की की भर्तियों पर यूकेडी आक्रोशित, दी आंदोलन की चेतावनी