मोदी सरकार ने अपने कार्य व व्यवहार से उपलब्धि भरे आठ वर्ष जनता को समर्पित किए

Modi government dedicated its eight years to the public
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक।

Modi government dedicated its eight years to the public

केद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने को भाजपा पखवाड़े भर कार्यक्रम आयोजित करेगी

देहरादून। Modi government dedicated its eight years to the public भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जन कल्याण के 8 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि को जन जन तक पहुँचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में पूरे पखवाड़े भर के कार्यक्रम आयोजित करेगी।

भाजपा मुख्यालय आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने का जो महत्वपूर्ण कार्य किया वह अपने आप में महत्वपूर्ण है।

मोदी सरकार ने अपने कार्य और व्यवहार से अपने उपलब्धि भरे आठ वर्ष जनता को समर्पित किए हैं। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से उपर उठकर काम कर रही है।

आंकड़े देते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केवल कोरोना काल को देखा जाए तो जहां पूरी दुनिया हमारे वैज्ञानिकों को बधाई दे रही थी वहीं हमारे कुछ राजनीतिक दल वैज्ञानिकों के दल पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे थे।

हम परिवारवाद से उपर उठकर काम कर रहे हैं, इसका कारण किसान, मजदूर, महिला तथा सभी वर्गों के लोग हैं जिनके लिए कल्याणकारी योजनाएं बनी है और उन तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि हम देश के किसानों को जो हमारा अन्नदाता है छह हजार रूपये प्रतिवर्ष दे रहे हैं।

तीन करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान योजना का लाभ उठा चुके

इसी प्रकार जन स्वास्थ्य की दृष्टि से आयुष्मान योजना लागू की गई है। उत्तराखंड में यह योजना शत प्रतिशत है लेकिन देश में तीन करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान योजना का लाभ उठा चुके हैं।

श्री कौशिक  ने कहा कि हमारे लिए हमारे तीर्थ महत्वपूर्ण है। चाहे अयोध्या हो, काशी हो या केदारनाथ। तीर्थ क्षेत्रों का उत्थान हमारी पहचान है। केवल तीर्थ क्षेत्र ही नहीं 70 हजार स्टार्टअप के माध्यम से हमने लोगों को उन्नत बनाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक आग्रह पर लाखों लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ दी जिसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  हर घर बिजली, घर-घर नल, नल में जल जैसी योजनाएं चलाकर लोगों के जीवन स्तर उठाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल आठ लाख से ज्यादा घरों को पहुंचा है। यह अपने आप में किसी उपलब्धि से कम नहीं है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवभूमि आगमन पर कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा।

उनके यह विचार सत्य साबित हो रहे हैं। इसका उदाहरण देते हुए मदन कौशिक ने कहा कि अकेले वर्तमान यात्रा सीजन में अब तक पूर्व अवधि के यात्रियों के रिकार्ड टूटे हैं। लोग जिस ढंग से उत्तराखंड आ रहे हैं वह प्रधानमंत्री की दूरगामी दृष्टि का परिणाम है।

श्री कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुनः दो तिहाई बहुमत की सरकार प्रदेश में सता में चर्चा हुए कहा कि आज पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व आई है। यह भाजपा सरकारों के सेवा सुशासन ओंर जनकल्याण के लिए किए कार्यों का परिणाम है।

हम लगातार पहले ही वर्ष से जनसेवा को समर्पित रहे : Madan Kaushik

राज्य निर्माण के बाद यह पहली बार हुवा है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड में सरकारें दुबारा नहीं लौटी है। उन्होंने केन्द्र सरकार के आठ वर्षों के अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि हम लगातार पहले ही वर्ष से जनसेवा को समर्पित रहे हैं।

आठ वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन चल रहा है। इस समय हमारा जनसम्पर्क अभियान चल रहा है। सभी जन प्रतिनिधि इस अभियान में अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएंगे।

उन्होंने किसानों, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों की चर्चा करते हुए कहा कि हर वर्ग के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी कृतसंकल्प है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केन्द्र सरकार की योजनाओं का आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से आम जनता को समुन्नत बनाने का महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

किसानों के 12 करोड़ खातों में छह हजार रुपये प्रतिवर्ष भेजना 9 करोड़ से अधिक माताओं को रसोई गैस देना। यह योजनाएं युगान्तरकारी है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, संजीव वर्मा उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े

पीएम ने 10 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि की किस्त का डिजीटल हस्तांतरण किया
कल्पना सैनी ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन दाखिल, निर्विरोध निर्वाचन तय
टीएचडीसी ने ऋषिकेश बस अड्डे पर चलाया सफाई अभियान