Home crime अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

Minor girl raped in orphanage

Minor girl raped in orphanage

देहरादून। Minor girl raped in orphanage दून के खुड़बड़ा पुलिस चौकी इलाके में स्थित अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी आश्रम का ही नाबालिग लड़का है। आश्रम प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता को मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया है। साथ ही उसका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर हिमानी को दी गई है। जानकारी के अनुसार इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित की तबीयत बिगड़ी और उसने आश्रम के वार्डन को यह बात बताई।

जिसके बाद आश्रम प्रशासन ने इसकी शिकायत देर रात खुड़बड़ा पुलिस चौकी में की। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अनाथ आश्रम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की मेडिकल जांच रिपोर्ट और पूछताछ के अनुसार कार्रवाई में जुटी है। फिल्हाल अभी आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

खुड़बड़ा चौकी इंचार्ज रवि प्रसाद के अनुसार अनाथ आश्रम प्रशासन द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक दुष्कर्म मामले का खुलासा तब हुआ जब काफी दिनों से पीड़िता की तबीयत खराब हो रही थी। 4 महीने से मासिक धर्म न होने के चलते तबियत बिगड़ी, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

बताया जा रहा है कि आश्रम का ही लड़का काफी समय से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी को आश्रम में ही फिलहाल नजरबंद रखा गया है। मेडिकल जांच, साक्ष्य सबूत के आधार पर गिरफ्तारी होगी।

जरा इसे भी पढ़े

किडनी रैकेट मामला: 20 हजार रुपये का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जी इंटरव्यू, एक गिरफ्तार, दो फरार
ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील