Home Uttarakhand Dehradun मंत्री गणेश जोशी ने शीर्ष नेतृत्व को दी बधाई, जनता का जताया...

मंत्री गणेश जोशी ने शीर्ष नेतृत्व को दी बधाई, जनता का जताया आभार

Minister Ganesh Joshi congratulated the top leadership
भाजपा प्रदेश कार्यालय में तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत का जश्न मनाते मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून। Minister Ganesh Joshi congratulated the top leadership कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज तीनों भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर प्रचंड जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां और मातृ शक्ति के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है। उन्होंने कहा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में तीनो राज्यों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा मध्यप्रदेश में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। उन्होंने कहा जब जब विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अपशब्द प्रयोग किया है। तब-तब जनता ने विपक्षी नेताओं को जवाब दिया हैं।

उन्होंने कहा जो यह कह रहे थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है, उन्होंने कहा मोदी मैजिक बरकरार है। मंत्री ने यह भी कहा कि जो यह कह रहे थे कि यह विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है, मंत्री ने कहा एक तरफा भारतीय जनता पार्टी ने यह चुनाव जीता है।

उन्होंने  कहा कि जिस तरह इन विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की वह इस बात का संकेत है कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

मंत्री गणेश जोशी ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई और तीनों प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया है। इस अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक सविता कपूर सहित कई पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़े

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धर्म एवं संस्कृति का लगातार उत्थान हो रहा : सीएम धामी
मोदी जी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक रूप से मजबूत हुई हैं पंचायतें : महाराज