मंत्री भी कंफ्यूज कौन वर्तमान और कौन निवर्तमान मुख्यमंत्री : राजीव

Minister also confused who is CM

Minister also confused who is CM

देहरादून। Minister also confused who is CM भाजपा इतने मुख्यमंत्री बदल चुकी है कि अब तो प्रदेश की जनता ही नहीं भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक भी कंफ्यूज हो गए हैं कि कौन वर्तमान मुख्यमंत्री है और कौन पूर्व मुख्यमंत्री।

यह बात प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कल मसूरी में काबीना मंत्री गणेश जोशी के उस बयान पर चुटकी लेते हुए कही। जिसमें उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही यशस्वी व पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कह दिया था।

कांग्रेस नेता राजीव महर्षि ने कहा कि हो सकता है कि भाजपा हाईकमान का अभी एक और मुख्यमंत्री बदलने का प्रोग्राम हो और पुष्कर सिंह धामी भी त्रिवेंद्र व तीरथ की तरह पूर्व मुख्यमंत्री बनने वाले हो।

महर्षि ने कहा कि भाजपा की सरकार ने चार साल में चार काम भले ही न किए हो लेकिन तीन मुख्यमंत्री बदलकर प्रदेश की जनता को खुद ही यह समझा दिया है कि वर्तमान सरकार ने अपना पूरा कार्यकाल यूं ही जनता को दिया है कामों की उपलब्धियां शून्य हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं काम नहीं।

सत्ता में आते ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने रिस्पना को ऋषिपर्णा बनाने का दावा किया था रिस्पना के पुनरोद्धार का क्या हुआ? सतपाल महाराज ने 13 जिलों में 13 पर्यटन स्थल विकसित करने की घोषणा की थी।

राज्य में वह 13 टूरिस्ट डेस्टिनेशन कहां है? इन भाजपा नेताओं से कोई कुछ भी नहीं पूछ सकता। अगर पूछा तो वह इतना शोर मचाएंगे कि आप की आवाज भी उन तक न पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि कहां कितनी बारिश करानी है काबीना मंत्री धन सिंह की ऐप से तय किया जा सकता है।

लोग बेरोजगारी महंगाई और कोरोना से परेशान हैं लेकिन हमारे मंत्री बारिश कराने का ऐप बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की सच्चाई जान चुकी है तथा 2022 में भाजपा की विदाई का मन बना चुकी है।

जरा इसे भी पढ़े

पर्यटकों की सुख सविधाओं का विशेष ध्यान दिये जाने की जरूरत : मुख्यमंत्री
जेल से फरार हुआ पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
सूचना आयोग ने किया शासन के दो अधिकारियों का जवाब तलब